16GB रैम और 4,400mAh बैटरी के साथ आएगा Xiaomi Civi Pro फोन, TENAA साइट पर हुआ लिस्ट!

Xiaomi Civi स्मार्टफोन को चीन में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। वहीं, अब नया Xiaomi फोन मॉडल नंबर 2109119BC के साथ TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2021 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi Pro हो सकता है कंपनी का अगला फोन
  • शाओमी सीवी प्रो में मिल सकती है 16 जीबी तक रैम
  • Xiaomi Civi फोन चीन तक ही है सीमित
Xiaomi Civi स्मार्टफोन को चीन में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। वहीं, अब नया Xiaomi फोन मॉडल नंबर 2109119BC के साथ TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसके स्पेसिफिकेशन वनीला शाओमी सीवी फोन के समान ही हैं। माना जा रहा है कि यह नया फोन Xiaomi Civi Pro के नाम के साथ दस्तक दे सकता है। यह डिवाइस 6.55 इंच ओलेड स्क्रीन और 4,400 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है। ध्यान देने वाली बात है कि शाओमी ने फिलहाल शाओमी सीवी प्रो स्मार्टफोन की लॉन्च से संबंधी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

नया Xiaomi फोन मॉडल नंबर 2109119BC के साथ TENAA पर लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Xiaomi Civi Pro स्मार्टफोन का हो सकता है, जो कि स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है। फोन के स्पेसिफिकेशन Xiaomi Civi फोन जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कॉन्फिग्रेशन में अपग्रेड देखने को मिला है। यह फोन 6.55 इंच ओलेड स्क्रीन के साथ लिस्ट है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,840x2,160 pixels है। वहीं फोन का प्रोसेसर 2.4GHz octa-core है। यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

हालांकि, शाओमी पब्लिक रिलेशन के प्रमुख Wang Hua ने शाओमी सीवी प्रो से जुड़ी खबरों का खंड़न कर दिया है। उन्होंने कथित रूप से MyDrivers को बताया कि उन्होंने इस डिवाइस के बारे में कभी सुना ही नहीं है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माका कंपनी ने पहले कंफर्म किया था कि शाओमी सीवी फोन केवल चीन तक ही सीमित रहने वाला है, इसे ग्लोबली लॉन्च नहीं किया जाएगा। Xiaomi Civi की कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में आता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो शाओमी सीवी फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस, 240HZ टच सैम्पलिंग रेट, 402 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 10 बिट कलर मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। शाओमी ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 71.5mm x6.98mm और भार 166 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.