• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K80 Ultra, Civi 5 Pro फोन में मिलेगा यह तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, लॉन्च से पहले खुलासा

Redmi K80 Ultra, Civi 5 Pro फोन में मिलेगा यह तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, लॉन्च से पहले खुलासा

फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।

Redmi K80 Ultra, Civi 5 Pro फोन में मिलेगा यह तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K80 सीरीज को कंपनी ने नवंबर के अंत में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Civi 5 सीरीज में मीडियाटेक का Dimensity 9400 चिपसेट आने की संभावना है।
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन को बेहतर सिक्योरिटी देते हैं।
  • ये 2D मैपिंग के आधार पर यूजर के फिंगरप्रिंट की 3D इमेज बनाते हैं।
विज्ञापन
Xiaomi फैंस के लिए एक खुशखबरी है! चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अपने बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी को लेकर बड़ा अपग्रेड कर सकती है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर लाने की तैयारी में है जो कि डिस्प्ले के अंदर ही मौजूद होंगे। इस तरह की फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी सिर्फ महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलती है, लेकिन अब शाओमी इसे बजट फ्लैगशिप में लाकर एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं। 

Redmi K80 Ultra और Xiaomi Civi 5 Pro फोन कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन डिवाइसेज हैं जिनमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (via) ने Weibo पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के अनुसार, Redmi K80 Ultra और Xiaom Civi 5 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अंदर मौजूद होगा। टिप्स्टर के अनुसार कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए सेंसर को टेस्ट कर रही है। यानी कि पुराने मॉडल्स- Redmi K70 और Xiaomi Civi 4 की तुलना में यहां बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। 

अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर कई मायनों में फोन को बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। ये सेंसर ऑप्टिकल स्कैनर की 2D मैपिंग के आधार पर यूजर के फिंगरप्रिंट की 3D इमेज बनाते हैं। ये स्कैनिंग में बहुत फास्ट होते हैं और गीली, तेलीय या गंदी उंगलियों के रहते भी फिंगरप्रिंट्स को रीड कर लेते हैं। धीरे-धीरे अब कंपनियां अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलने वाले इस फीचर को बजट सेग्मेंट की ओर खींचने लगी हैं। यानी आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि यूजर्स को Civi 5 Pro और K80 Ultra में भी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिले। 

Redmi K80 सीरीज लॉन्च के बाद एक से एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। हाल ही में कंपनी की ओर से खुलासा किया गया कि सीरीज के लॉन्च के 10 दिन के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गए। कंपनी इसे बेहद सफल K सीरीज बता रही है। वहीं, Civi 5 सीरीज में मीडियाटेक का Dimensity 9400 चिपसेट आने की संभावना है। अब देखना होगा कि कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में और जानकारी कब तक रिवील करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »