Redmi K80 Pro दिखा गीकबेंच पर! 16GB रैम और इस प्रोसेसर के साथ देगा दस्‍तक

गीकबेंच डेटाबेस से कन्‍फर्म हुआ है कि मॉडल नंबर 24122RKC7C डिवाइस में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसे में यह Redmi K80 Pro स्‍मार्टफोन हो सकता है।

Redmi K80 Pro दिखा गीकबेंच पर! 16GB रैम और इस प्रोसेसर के साथ देगा दस्‍तक

फोन 6000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 16 GB रैम होगी
  • Redmi K80 Pro में 2K Huaxing LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • फोन 6000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है
विज्ञापन
Xiaomi के कई स्‍मार्टफोन्‍स पाइपलाइन में हैं। आने वाले दिनों में एक-एक करके इन्‍हें लॉन्‍च किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले तीन नए शाओमी फोन्‍स चीन के 3C सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म में दिखाई दिए थे, जिनका मॉडल नंबर- 24122RKC7C, 24127RK2CC और 24127RK2CC है। गिजमोचाइना के अनुसार, इनमें से दो मॉडल रेडमी के80 (Redmi K80) सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स हो सकते हैं। हाल ही में 24122RKC7C मॉडल नंबर वाले फोन को गीकबेंच डेटाबेस में भी देखा गया है, जिससे उसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्‍टम वर्जन का पता चलता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच डेटाबेस से कन्‍फर्म हुआ है कि मॉडल नंबर 24122RKC7C डिवाइस में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसे में यह Redmi K80 Pro स्‍मार्टफोन हो सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 16 GB रैम होगी और यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क में 30 लाख स्‍कोर हासिल किया है। 

अन्‍य फीचर्स की बात करें तो Redmi K80 Pro में 2K Huaxing LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिजाइन फ्लैट ही रहने की बात कही गई है। फोन के रियर में 50MP का मेन सेंसर होगा जिसके साथ में 32MP ISOCELL KD1 अल्ट्रावाइड लेंस होगा। तीसरे सेंसर के रूप में 50MP ISCOELL JN5 टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 20MP सेंसर के साथ आएगा। 

फोन 6000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यह अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत IP68 रेटिंग से लैस होगा। 

वहीं, Redmi K80 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की संभावना है। फोन 2K रेजॉलूशन वाले Huaxing LTPS पैनल से लैस होगा। फोन में फ्लैट डिजाइन होगा। रियर में इसमें 50MP Omnivision OV50 मेन सेंसर होगा। साथ में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। फ्रंट में यह 20MP सेंसर से लैस होगा। फोन में 6500mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग होगी। रेडमी के80 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  2. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »