Xiaomi Black Shark का गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

जानकारी मिली है कि चीन स्थित गेमिंग स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Black Shark भारत में भी ऑपरेशन शुरू करने वाली है। कंपनी का मुख्यालय बैंगलुरु में होगा और इसके मुखिया ब्लैक शार्क ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट डेविट ली होंगे।

Xiaomi Black Shark का गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • गेमिंग स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है शाओमी बलैक शार्क को
  • कंपनी का लेटेस्ट फोन Xiaomi Black Shark Helo है
  • Black Shark 2 स्मार्टफोन को भी जल्द किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि चीन स्थित गेमिंग स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Black Shark भारत में भी ऑपरेशन शुरू करने वाली है। कंपनी का मुख्यालय बैंगलुरु में होगा और इसके मुखिया ब्लैक शार्क ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट डेविट ली होंगे। भारत में कंपनी के काम-काज की देख रेख डेविड ली ही करेंगे। वनप्लस के पूर्व कम्युनिकेशन्स प्रमुख चिराग नाग्रेंद्र भी टीम का हिस्सा होंगे।

Xiaomi के Black Shark ब्रांड ने भारत में बिजनेस शुरू करने की जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। लगता है कि अभी भारत में कंपनी का गठन ही हो रहा है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च की तारीख का ऐलान बाद में होगा। मार्केट में कंपनी द्वारा स्मार्टफोन के अलावा गेमपैड 2.0 कंट्रोलर जैसे प्रोडक्ट लाए जाने की उम्मीद है।

याद रहे कि Xiaomi Black Shark को एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था। इसे बाद में यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में भी उपलब्ध कराया गया। डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8  जीबी तक रैम, 128 जीबी  स्टोरेज, 5.99 इंच स्क्रीन, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

इसके बाद कंपनी ने Xiaomi Black Shark Helo को लॉन्च किया। इससे बीते साल अक्टूबर में पर्दा उठाया गया। यह फोन 6.01 इंच डिस्प्ले, 10 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

हाल ही में शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्ट वैंग टैंग थॉमस ने वीबो पर Black Shark 2 स्मार्टफोन की पुष्टि कर दी थी। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Black Shark, Gaming phone, Black Shark Helo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »