Xiaomi Black Shark 'Skywalker' हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Xiaomi Black Shark Skywalker को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जनवरी 2019 18:41 IST
ख़ास बातें
  • 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है Xiaomi Black Shark Skywalker
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर हो सकता है शाओमी ब्लैक शार्क स्काईवॉकर में
  • एंड्रॉयड पाई पर चलेगा Black Shark Skywalker

Xiaomi Black Shark 'Skywalker' हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Xiaomi Black Shark Skywalker को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। उम्मीद है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन Black Shark का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। ब्लैक शॉर्क स्काईवॉकर स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। Xiaomi कल यानी 10 जनवरी को चीनी मार्केट में नए Redmi स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह हैंडसेट 48 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स568 सेंसर से लैस हो सकता है।।

हाल ही में Xiaomi Mi 9 को गीकबेंच पर Cepheus कोडनेम से लिस्ट किया गया था, लेकिन शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट में 6 जीबी रैम है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Xiaomi Black Shark Skywalker एंड्रॉयड पाई, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में स्मार्टफोन ने क्रमश: 3,494 और 11,149 स्कोर किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले PlayfulDroid द्वारा स्पॉट किया गया था।

पहले कहा जा रहा था शाओमी ब्लैक शार्क का अपग्रेड वर्जन Black Shark 2 के नाम से जाना जाएगा और इसे पिछले साल अक्टूबर माह में लॉन्च होना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने नवंबर माह में ब्लैक शार्क को ग्लोबली मार्केट में उपलब्ध करा दिया था। लेकिन अब गीकबेंच लिस्टिंग से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही है और इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

याद करा दें कि, पिछले साल अप्रैल में Xiaomi Black Shark को चीन में उतारा गया था ऐसे में उम्मीद है कि स्काईवॉकर वेरिएंट को भी इस साल अप्रैल माह के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia XZ4 और Samsung Galaxy S10 में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। वनप्लस ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 भी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

शाओमी ब्लैक शार्क की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) है। शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू मददगार है। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में उतारा गया है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.