Xiaomi Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

Xiaomi का Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन, या इसका अपग्रेडेड वेरिएंट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जा सकता है।

Xiaomi Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Black Shark स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार
  • Black Shark 2 भी हो सकता है लॉन्च
  • शाओमी ब्लैक शार्क के अपग्रेड वेरिएंट को चीन में सर्टिफाई किया गया है
विज्ञापन
Xiaomi का Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन, या इसका अपग्रेडेड वेरिएंट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जा सकता है। Xiaomi समर्थित ब्रांड Black Shark ने अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन को इस साल ही चीन में लॉन्च किया था। इस फोन को मार्केट में Razer Phone के जवाब में उतारा गया था। Razer ब्रांड ने हाल ही में सेकेंड जेनरेशन डिवाइस मार्केट में उतार दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi अपने ब्लैक शार्क स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। हाल ही में शाओमी ब्लैक शार्क के अपग्रेड वेरिएंट को चीन में सर्टिफाई किया गया है, जो इस अपग्रेडेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च करने की ओर इशारा है। कंपनी की वेबसाइट का ग्लोबल वर्ज़न लाइव हो गया है और इस पर अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के लिए टीज़र ज़ारी किया गया है।

नई ग्लोबल ब्लैक शार्क वेबसाइट पर 'Sharks Approaching' और 'Unleashing Soon' जैसे टैगलाइन इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल, इस वेबसाइट पर Black Shark या उसके अपग्रेड के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय हो गया है कि यह फोन अब चीनी मार्केट के बाहर आएगा। इसके अलावा वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहक नोटिफिकेशन के लिए अपने ईमेल आईडी को रजिस्टर कर सकते हैं।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Black Shark 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। पिछले मॉडल की तरह ब्लैक शार्क 2 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160x75.26x8.7 मिलीमीटर हो सकती है। इसका मतलब हुआ कि Black Shark 2 पिछले मॉडल की तुलना में हल्का होगा। Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में एड्रेनो 630 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए यह स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।

याद रहे कि Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत फोन के 6 जीबी/ 64 जीबी वाले वेरिएंट की है। वहीं, अगर आप 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 3,499 चीनी युआन (36,300 रुपये) है। शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू मददगार है। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में उतारा गया है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Black Shark, Black Shark, Black Shark 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें
  3. OnePlus Nord 6 'मेड इन इंडिया' बॉक्स लीक, 9000mAh बैटरी के साथ दिखा धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में लॉन्च!
  4. Amazon Garmi Ki Taiyari Sale: सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% डिस्काउंट
  5. Eid Mubarak: AI प्रॉम्प्ट से ईद पर अपनी फोटो को बनाए मॉडर्न और शानदार, जानें कैसे
  6. रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा
  7. Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले वीडियो लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, नया डिजाइन!
  8. Google लाया गजब का AI प्लेटफॉर्म Stitch, खुद डिजाइन करें अपना ऐप और वेब पेज
  9. Xiaomi Watch S5 लॉन्च हुई 21 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. Facebook पर हर महीने होगी 2.7 लाख की कमाई, Meta ने लॉन्च किया Creator Fast Track, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »