Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन भारत में 27 मई को होगा लॉन्च

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark भारत में 27 मई को अपने नए स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2019 15:00 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है Black Shark 2
  • Black Shark 2 गेमिंग फोन से 27 मई को उठेगा पर्दा
  • Black Shark 2 की चीन में शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,300 रुपये)

Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन भारत में 27 मई को होगा लॉन्च

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark भारत में 27 मई को अपने नए स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा साझा किए मीडिया इनवाइट से मिली है। ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक के रैम वेरिएंट के साथ मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। Black Shark 2 हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 तकनीक से लैस है। Black Shark 2 की अहम खासियतों की अगर बात करें तो इस हैंडसेट में 256 जीबी तक की स्टोरेज है। पिछले साल चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Black Shark का अपग्रेड वर्जन होगा Black Shark 2।

Black Shark 2 की कीमत और उपलब्धता से अभी पर्दा उठना बाकी है। मीडिया इनवाइट से केवल लॉन्च तारीख का पता चला है कि ब्लैक शार्क 2 को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान 27 मई को लॉन्च किया जाएगा। गेमिंग फोन के अलावा गेमपैड 2.0 कंट्रोलर और अन्य गेमिंग सहायक उपकरणों को भी उतारा जा सकता है।
 

Black Shark 2 की कीमत

ब्लैक शार्क 2 की भारतीय मार्केट में कीमत क्या होगी फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 की शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन लगभग 35,300 रुपये) है।

इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,300 रुपये) और इसके प्रीमियम मॉडल में 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग  42,400 रुपये) है। यह हैंडसेट शैडो ब्लैक और फ्रोज़न सिल्वर रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Black Shark 2 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाले ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम है।

अब बात Black Shark 2 के कैमरा सेटअप की। ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं, फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Black Shark 2 में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए  4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.61x75.01x8.77 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • Bad
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.