Xiaomi लाएगी 3D स्मार्टफोन, अनोखे रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक!

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi कंपनी ने पिछले महीने The Hague International Design Bulletin के साथ मिलकर 3D स्मार्टफोन का डिज़ाइन पेटेंट कराया है। दिलचस्प बात यह है कि डिज़ाइन किया गया पेटेंट महीनेभर के अंदर अप्रूव भी कर दिया गया है।

Xiaomi लाएगी 3D स्मार्टफोन, अनोखे रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक!
ख़ास बातें
  • Xiaomi 3D फोन मे मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • एक महीने पहले कंपनी ने फोन का डिज़ाइन किया था पेटेंट
  • फोन में दिया जा सकता है इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 3D स्मार्टफोन को शामिल करने की तैयारी कर रही है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी ने अपने 3D स्मार्टफोन के लिए डिज़ाइन को पेटेंट कराया है, जिसको महीनेभर के अंदर अप्रूव भी कर दिया गया है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन की तस्वीरों को भी साझा किया गया है, जिसमें इस आगामी फोन के डिज़ाइन की झलक देख सकते हैं। शाओमी का यह 3डी स्मार्टफोन अनोखे क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें चार सेंसर्स फोन के बैक पैनल के चारों किनारों पर स्थित हैं।
 
LetsGoDigital की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi कंपनी ने पिछले महीने The Hague International Design Bulletin के साथ मिलकर 3D स्मार्टफोन का डिज़ाइन पेटेंट कराया है। दिलचस्प बात यह है कि डिज़ाइन किया गया पेटेंट महीनेभर के अंदर अप्रूव भी कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में फोन के डिज़ाइन  की झलक भी दिखाई गई है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, हालांकि यह कैमरा सेटअप थोड़ा अनोखा है। जिसमें चारों सेंसर फोन के पिछले हिस्से के चारो किनारे पर स्थित है।
c5ls5fvk

Photo Credit: LetsGoDigital

इसके अलावा, फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच, होल-पंच और पॉप-अप मॉड्यूल देखने को नहीं मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में सेल्फी के लिए अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है।

इसके साथ फोन के दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकता है, जबकि बायीं ओर सिम कार्ड ट्रे स्लॉट स्थित है। वहीं, फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोफोन होल के साथ-साथ स्पीकर ग्रिल मौजूद होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi 3D smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »