Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale 10 जुलाई से, 4 रुपये में मिलेंगे Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2

शाओमी मी 3 को लॉन्च करके करीब 4 साल पहले चीनी कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपनी पारी का आगाज़ किया था। अब कंपनी अपनी चौथी सालगिरह का जश्न ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर के ज़रिए मना रही है।

Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale 10 जुलाई से, 4 रुपये में मिलेंगे Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2
ख़ास बातें
  • Mi Anniversary सेल Xiaomi की वेबसाइट Mi.com पर आयोजित होगी
  • एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ मिलेगा डिस्काउंट और कैशबैक
  • Xiaomi की 4 रुपये वाली सेल हर दिन शाम 4 बजे आयोजित होगी
विज्ञापन
शाओमी मी 3 को लॉन्च करके करीब 4 साल पहले चीनी कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपनी पारी का आगाज़ किया था। अब कंपनी अपनी चौथी सालगिरह का जश्न ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर के ज़रिए मना रही है। वार्षिक Mi Anniversary से Xiaomi की वेबसाइट Mi.com पर 10 जुलाई से शुरू होगी और यह 12 जुलाई तक चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाली मी एनिवर्सरी सेल आम यूज़र के लिए 10 जलाई से 12 जुलाई तक लाइव होगी। चुनिंदा मी यूज़र को 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे सेल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आकर्षक ऑफर की बात करें तो Xiaomi 4 रुपये की फ्लैश सेल आयोजित करेगी। यूज़र मात्र 4 रुपये में मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 (55 इंच), रेडमी वाई2, रेडमी नोट 5 प्रो और मी बैंड 2 खरीद पाएगे। इसके अलावा Xiaomi Mi Mix 2 और Xiaomi Mi Max 2 जैसे हैंडसेट सस्ते में बेचे जाएंगे।

इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक के लिए Xiaomi ने एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ साझेदारी भी की है। Mi Anniversary सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए खरीदारी की न्यूनतम राशि 7,500 रुपये होनी चाहिए। इसी तरह से 8,999 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर Paytm पर 500 रुपये का कैशबैक पाने का मौका है। इसके अलावा पेटीएम के जरिए फ्लाइट बुकिंग के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक और सिनेमा टिकट के साथ 200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा मोबीक्विक से खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत कैशबैक (सर्वाधिक वैल्यू 3,000 रुपये) मिलेगा।
 

Mi Anniversary फ्लैश सेल

Xiaomi 10 से 12 जुलाई तक हर दिन शाम 4 बजे 4 रुपये की फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इस दौरान Redmi Y1, Mi LED Smart TV 4 (55 inches), Mi Body Composition Scale, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi Band 2 मात्र 4 रुपये में उपलब्ध होंगे।
 

स्पेशल डिस्काउंट

फ्लैश सेल के अलावा Xiaomi अपनी इस सेल में कई प्रोडक्ट पर छूट भी देगी। शाओमी मी मिक्स 2 को 27,999 रुपये में बेचा जाएगा जबकि इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है। शाओमी मी मैक्स 2 को 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी एमआरपी 15,999 रुपये है। ट्रैवल बैकपैक को 1,899 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 1,999 रुपये है। मी ईयरफोन्स 649 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी एमआरपी 699 रुपये है। Mi Band 2 सेल में 1,599 रुपये (एमआरपी 1,799 रुपये) में बिकेगा। Xiaomi इसके साथ ट्रैवल कॉम्बो पैक भी दे रही है। इसमें मी ट्रैवल बैकपैक (कीमत 1,999 रुपये) और मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड (कीमत 1,099 रुपये) को एक साथ 2,948 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह मी बैंड एचआरएक्स एडिशन (1,299 रुपये) के साथ मी बैड स्टैप ब्लू (कीमत 199 रुपये) को लाइफ स्टाइल कॉम्बो में 1,398 रुपये में बेचा जाएगा।

Xiaomi ने सीमित संख्या में कॉम्बो ऑफर भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। इसे 'Blink & Miss Deals' का नाम दिया गया है। यह सेल 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच हर शाम 6 बजे आयोजित होगी। Redmi Note 5 और Mi VR Play 2 कॉम्बो को 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Redmi Y1 और Mi Bluetooth Headset कॉम्बो को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी तरह से मी पॉकेट स्पीकर और मी ईयरफोन बेसिक कॉम्बो 1,499 रुपये में बिकेगा। 10000 एमएएच का मी पावर बैंक 2आई और मी रोलरबॉल पेन कॉम्बो शाओमी की वेबसाइट पर 899 रुपये में बेचा जाएगा। ये सारे कॉम्बो सिर्फ 200 यूनिट में उपलब्ध होंगे।

ऑफर के अलावा मी एनिवर्सरी सेल के दौरान सुबह 10 बजे कूपन भी उपलब्ध होंगे। ये कूपन 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के होंगे। इन्हें कम से कम 600 रुपये की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा शाओमी की चौथी सालगिरह पर होने वाली सेल में मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आप अपने पुराने हैंडसेट के बदले नया शाओमी स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Anniversary Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »