Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट

Qualcomm के चिपसेट्स की Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Qualcomm के चिपसेट्स की अगली सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है
  • शाओमी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज इसके बाद लॉन्च हो सकती है
  • Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट था

इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। Xiaomi 18 में Qualcomm के प्रीमियम चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के बजाय आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में अधिक प्रीमियम Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के बजाय Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह कॉस्ट को कम करना है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्राइस ज्यादा हो सकता है। इस वजह से शाओमी के लिए इसे आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल मॉडल में शामिल करना महंगा होगा। 

हालांकि, इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Qualcomm के चिपसेट्स की Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। Qualcomm ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का 'Pro' वर्जन रिलीज नहीं किया है। 

Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। इस सीरीज के Pro मॉडल्स के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.