Xiaomi 17 vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें किस फ्लैगशिप में क्या है खास

Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आमने सामने हैं। यहां जानिए कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर की पूरी तुलना।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17, Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro फ्लैगशिप मुकाबले में
  • तीनों स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले और हाई एंड प्रोसेसर दिए गए
  • कीमत, कैमरा और बैटरी के मामले में तीनों फोन अलग अलग

Xiaomi 17, Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro फ्लैगशिप फोन की तुलना

हाल ही में Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप Xiaomi 17 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला सीधे तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। तीनों ही फोन हाई एंड प्रोसेसर, एडवांस कैमरा सिस्टम और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra भी इसी चिपसेट के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro में Google का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, कुछ समानताओं के साथ इन तीनों मॉडल्स में कई असमानताएं भी हैं, तो ऐसे में कुछ हद तक आपकी दुविधा को खत्म करने के लिए हम यहां Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं। आइए इनके बीच का अंतर समझते हैं।

Xiaomi 17 vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro

कीमत और स्टोरेज

  • Xiaomi 17 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है।
  • वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है।
  • जबकि Google Pixel 10 Pro के सिंगल 16GB+256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,09,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Xiaomi 17 में 6.3 इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2656×1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। पैनल 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही HDR10+, Dolby Vision, 12 बिट कलर डेप्थ सपोर्ट भी शामिल है। यहां स्क्रीन को Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन दी गई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। पैनल 2600 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और HDR10+ सपोर्ट शामिल है। Samsung ने इसमें DX anti-reflective coating भी शामिल की है, जिससे स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम होता है। इसकी स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन मिलती है।

वहीं Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच Super Actua LTPO डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280×2856 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। पैनल 3300 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और साथ ही यहां भी HDR10+ सपोर्ट शामिल है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम

Xiaomi 17 और Samsung Galaxy S26 Ultra, दोनों Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करते हैं, जो 3nm प्रोसेस पर बना SoC है, जबकि Google Pixel 10 Pro में Google का खुद का डेवलप किया गया Tensor G5 प्रोसेसर है और यह भी 3nm चिपसेट है। सभी में LPDDR5X RAM मिलती है, लेकिन Google और Samsung फोन UFS4.0, जबकि Xiaomi फोन UFS 4.1 स्टोरेज टाइप लेकर आता है।

Xiaomi 17 Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है, Samsung Galaxy S26 Ultra Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है और Google Pixel 10 Pro Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

Xiaomi 17 में Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.0 60mm 50MP का टेलीफोटो लेंस (OIS, 2.6x optical zoom) और f/2.4 50MP अल्ट्रा वाइड एगल लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 50MP फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 8K@30fps (HDR) तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.4 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (OIS, 3x optical zoom), f/2.9 50MP टेलीफोटो लेंस (OIS, 5x optical zoom) और f/1.9 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए f/2.2 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 8K@24/30fps तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Google Pixel 10 Pro के रियर में f/1.7 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.8 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ( OIS, 5x optical zoom) और  f/1.7 48MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 8K@30fps तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

बैटरी

Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड (PD3.0, QC3+, 100W PPS), 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड (PD3.0), 25W वायरलेस (Qi2.2) और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, Google Pixel 10 Pro में 5,050mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड (PD3.0, PPS), 15W वायरलेंस (magnetic, Qi2) और साथ ही रिवर्स वाडर्स और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro, तीनों ही फोन Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type C (3.2) के साथ आते हैं। Xiaomi फोन में IR सेंसर भी शामिल है। तीनों में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स (Xiaomi फोन में Dolby Atmos सपोर्टेड) शामिल हैं। Xiaomi 17 8.1 mm मोटा और 191 ग्राम वजनी है, जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra 7.9 mm मोटा व 214 ग्राम वजनी है। वहीं, Pixel 10 Pro 8.5 mm मोटा और 207 ग्राम वजनी है। 

सैमसंग Galaxy S26 Ultra बनाम शाओमी 17 बनाम गूगल Pixel 10 Pro

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.90 इंच6.30 इंच6.30 इंच
फ्रंट कैमरा
12-मेगापिक्सल 50-मेगापिक्सल 42-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल 50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी12 जीबी16 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी256 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच7,000 एमएएच4870 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन
1,440x3,120 पिक्सल2,656x1,220 पिक्सल1280x2856 पिक्सल
प्रोसेसर
-Snapdragon 8 Elite Gen 5-

डिस्प्ले

Refresh Rate
120 Hz120 Hz120 Hz
Resolution Standard
1.5K--
स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.906.306.30
रिज़ॉल्यूशन
1,440x3,120 पिक्सल2,656x1,220 पिक्सल1280x2856 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला आरमोर 2-गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--495

हार्डवेयर

प्रोसेसर मॉडल
Snapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5Tensor G5
रैम
12 जीबी12 जीबी16 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी256 जीबी
प्रोसेसर
-4.6GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर-

कैमरा

रियर कैमरा
200-मेगापिक्सल (f/1.4) + 50-मेगापिक्सल (f/2.8) + 50-मेगापिक्सल (f/1.9) + 10-मेगापिक्सल (f/2.4)50-मेगापिक्सल (f/f/1.67) + 50-मेगापिक्सल (f/f/2.0) + 50-मेगापिक्सल (f/f/2.4)50-मेगापिक्सल (f/1.68) + 48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 48-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Rear Cameras
433
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2)50-मेगापिक्सल (f/f/2.2)42-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Front Cameras
111
Lens Type (Second Rear Camera)
Telephoto-Ultra Wide-Angle
Lens Type (Third Rear Camera)
Ultra Wide-Angle-Telephoto
Lens Type (Fourth Rear Camera)
Telephoto--
पॉप-अप कैमरा
-नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16
स्किन
One UI 8.5HyperOS 3-

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हां-हां
यूएसबी टाइप सी
हां-हां
सिम की संख्या
2-2
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-हां
Wi-Fi 7
-हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिम-नैनो सिम

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिम-ईसिम

सेंसर

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हां-हां
एक्सेलेरोमीटर
हां-हां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हां
जायरोस्कोप
हां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  3. Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  2. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  6. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
  9. Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.