Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल

इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में इसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, शाओमी ने इस सीरीज में लॉन्च होने वाले मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 21:36 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल हो सकते हैं
  • इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन सीरीज 28 फरवरी को लॉन्च होगी
  • पिछले वर्ष सितंबर में चीन में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

पिछले वर्ष सितंबर में चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई सीरीज को इस महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष सितंबर में चीन में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था। 

इस स्मार्टफोन सीरीज की माइक्रोसाइट पर इंटरनेशनल मार्केट में इसे 28 फरवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, शाओमी ने इस सीरीज में लॉन्च होने वाले मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है। इस माइक्रोसाइट पर दिए गए टीजर में Xiaomi 17 Ultra को स्टारी ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसके साथ Xiaomi 17 को लाया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 17 सीरीज के कस्टमर्स को 24 महीने का 'क्वालिटी एश्योरेंस प्लान' और शुरुआती छह महीनों के अंदर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। 

Advertisement

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस 999 यूरो (लगभग 1,07,300 रुपये) और 12 G + 512 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो (लगभग 1,18,000 रुपये) का हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra के 16 GB + 512 GB वेरिएंट को 1,499 यूरो (लगभग 1,61,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट को 1,699 यूरो (लगभग 1,82,600 रुपये) में उपलबध कराया जा सकता है। Xiaomi 17 के लिए पिंक, ब्लू और ब्लैक और Xiaomi 17 Ultra को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है।  

चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi 17 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.