Xiaomi 17 Max हुआ लॉन्च, 200MP ट्रिपल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह 16 जीबी तक रैम से लैस होकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2026 18:46 IST
ख़ास बातें
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है।

Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। फोन में AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है।

Xiaomi 17 Max को कंपनी ने आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले काफी समय से चर्चा में था और Xiaomi 17 सीरीज का आखिरी फोन कहा जा रहा है। फोन अपनी बड़ी बैटरी को लेकर पहले से सुर्खियों में है जो कि 8000mAh की है। यह किसी Xiaomi 17 सीरीज फोन में अबतक की सबसे बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह 16 जीबी तक रैम से लैस होकर आता है और 512GB तक स्टोरेज स्पेस प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स। 

Xiaomi 17 Max Price, Availability

Xiaomi 17 Max को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी चीन में कीमत 4,799 युआन (लगभग 68,000 रुपये) है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB रैम, और 512GB स्टोरेज के साथ 5,799 युआन (लगभग 82,000 रुपये) में आता है। फोन को चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी सेल 25 मई से शुरू होगी। फोन पिक्सल ब्लैक, स्काई ब्लू, और व्हाइट कलर शेड्स में लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi 17 Max Specifications

Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। फोन में AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। टच सैम्पलिंग रेट 300Hz का है। इसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। फोन में स्क्रीन पर Dragon Crystal 3.0 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर HyperOS 3 की स्किन दी गई है। 

Xiaomi 17 Max फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU लगा है और AI फीचर्स के लिए Qualcomm AI Engine दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम दी है और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। वहीं, धूल और पानी से सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग मिल जाती है। 

Advertisement

Xiaomi 17 Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसमें f/1.65 अपर्चर वाला Samsung HP9 सेंसर मिलता है। इसके साथ में 50 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह 3x तक ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। यह 102 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बैटरी मिलती है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ में 22.5W रीवर्स चार्जिंग भी इसमें मिल जाती है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प हैं। इसके साथ ही IR ब्लास्टर भी इसमें मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 162.9×77.6×8.2mm और वजन 225 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1200x2608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.