Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा नया स्माल सर्ज चिप!, जानें और क्या होगा खास

Xiaomi अपने नए फोटोग्राफी फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 Ultra पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने नए फोटोग्राफी फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 Ultra पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 15 Ultra एक नए सेल्फ-डेवलप चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra में 10cm± मैक्रो फोकस, एक नई फोटोग्राफी किट होगी।

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने नए फोटोग्राफी फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 Ultra पर काम कर रहा है। हाल ही में 15 Ultra को एक नई लीक में देखा गया है। कंपनी एक नए टॉप मॉडल पर काम कर रही है, जिसके MWC 2025 इवेंट के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा नया चिपसेट


जाने-माने टिपस्टर @That_Kartikey ने एक्स पर खुलासा किया कि Xiaomi 15 Ultra एक नए सेल्फ-डेवलप चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, इस प्रोसेसर और इसके स्पेसिफिकेशंस या सटीक फंक्शन के बारे में अभी पता नहीं चला है, इसे साफ तौर पर स्मॉल सर्ज चिपसेट कहा जाएगा। हालांकि, इसका नाम ब्रांड के चिपसेट की सर्ज सीरीज के समान है जो कि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने और चार्जिंग समय में मदद करता है। तो स्मॉल सर्ज सिग्नल एन्हांसमेंट चिप के समान काम कर सकता है। ट्वीट में सिर्फ यही जानकारी साझा की गई थी। हालांकि Xiaomi 15 Ultra हाल ही में कई बार ऑनलाइन नजर आ चुका है।

एक अफवाह से सुझाव मिला था कि Xiaomi 15 Ultra में 10cm± मैक्रो फोकस, एक नई फोटोग्राफी किट और बेहतर लेंस कोटिंग मिल सकता है। यह मॉडल भारतीय सर्टिफिकेशन बीआईएस डेटाबेस पर भी नजर आया था। Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi फ्लैगशिप की सबसे बड़ी बैटरी के साथ भी आ सकता है। हालांकि, ऑफिशियल घोषणा में अभी कुछ समय बाकी है। कुछ महीने पहले लीक हुए रेंडर के जरिए कथित तौर पर इसके डिजाइन का खुलासा हुआ था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  3. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  4. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.