Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक

हाल ही में Xiaomi 15 Ultra को EMVCo सर्टिफिकेशन मिला था। इससे पुष्टि हुई थी कि इसमें NFC सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 19:53 IST
ख़ास बातें
  • फोन को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसके ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में आने की संभावना है
  • माना जा रहा है कि Xiaomi 15 Ultra को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा

Xiaomi 15 Ultra को Xiaomi 14 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra के इस साल फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। अपकमिंग शाओमी फ्लैगशिप को पहले ही कई सर्टिफिकेशन्स प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा जा चुका है। स्मार्टफोन के 200 मेगापिक्सल Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी और 2K OLED डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की संभावना है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को कम से कम एक 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, अपकमिंग Xiaomi फोन के कलर ऑप्शन को भी लीक किया गया है।

टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Advertisement

हाल ही में Xiaomi 15 Ultra को EMVCo सर्टिफिकेशन मिला था। इससे पुष्टि हुई थी कि इसमें NFC सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग ने यह भी इशारा दिया था कि स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा। समान मॉडल को इससे पहले  SDPPI, EEC, 3C, MIIT, BIS और IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है। इन सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि डिवाइस अपने ऑफिशियल लॉन्च के करीब है। इसके अगले महीने चीन में दस्तक देने की उम्मीद है, जिसके बाद ग्लोबल स्तर पर रोलआउट होगा।

हालिया रिपोर्ट्स की बात करें, तो Xiaomi 15 Ultra में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Xiaomi फोन के LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टाइप से लैस होने की संभावना है।
Advertisement

इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT 900 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 टेलीफोटो लेंस और 100x AI बेस्ड हाइब्रिड जूम सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। फोन के 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.