Xiaomi 15 देगा Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ दस्तक, कैमरा, बैटरी डिस्प्ले का हुआ खुलासा

Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है, यह सीरीज जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिलेगा।
  • Xiaomi 15 के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।
  • Xiaomi 15 में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन आमतौर पर साल की चौथी तिमाही में दस्तक देते हैं और इस साल भी ऐसा ही होने वाला है। Vivo ने पहले ही अपना फ्लैगशिप लाइनअप भी लॉन्च किया है। Oppo अगले हफ्ते Oppo Find X8 सीरीज पेश करने के लिए तैयार है और Xiaomi 15 लाइनअप भी दस्तक देने वाली है। Xiaomi 15 सीरीज के 21 अक्टूबर को क्वालकॉम द्वारा स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप पेश करने के तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि Xiaomi के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। आइए Xiaomi 15 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Specifications


टिपस्टर योगेश बरार ने Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। फोन में कथित तौर पर 6.36 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन Xiaomi 14 के समान है। हालांकि, ब्राइटनेस के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। पहले अफवाह थी कि Xiaomi 15 सीरीज में TCL Huaxing C9 डिस्प्ले आएगी, जो हाई ब्राइटनेस और ज्यादा सटीक कलर्स प्रदान करेगी। इसलिए Xiaomi 15 सीरीज पिछली सीरीज से ज्यादा ब्राइटनेस प्रदान करने की संभावना है। आपको बता दें कि Xiaomi 14 सूरज की रोशनी में 1000 निट्स और एचडीआर कंटेंट पर 3000 निट्स तक पहुंचती है।

​​कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा, एक OV50H प्राइमरी कैमरा और एक 3.2X टेलीफोटो शामिल है। OV50H 1/1.3‑इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट में 1.2‑माइक्रोन (µm) पिक्सल बेस्ड ड्यूल कंवर्जन गेन (DCG) टेक्नोलॉजी के साथ लो लाइट और ऑटोफोकस परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Xiaomi 15 सीरीज एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। Xiaomi 15 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिलेगा। यह 5,500mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.