Xiaomi 15 Pro में होगा 50MP का पेरिस्‍कोप कैमरा, 2K माइक्रो कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले!

Xiaomi 15 Pro : फोन के बैक साइड में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जाती है।

Xiaomi 15 Pro में होगा 50MP का पेरिस्‍कोप कैमरा, 2K माइक्रो कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले!

नए शाओमी फोन का अपर्चर Xiaomi 14 Pro की तुलना में बड़ा होगा।

ख़ास बातें
  • इस साल के आखिर में लॉन्‍च हो सकती है नई शाओमी सीरीज
  • नए शाओमी फोन में हो सकता है 50MP का पेरिस्‍कोप लेंस
  • 2K माइक्रो-कर्व्ड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है इसमें
विज्ञापन
Xiaomi 15 सीरीज को इस साल के आखिर में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीदें हैं। नई शाओमी लाइनअप को क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 gen 4 से पैक किया जा सकता है। इस फोन के लीक कई दिनों से सामने आ रहे हैं। अब टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (Digital Chat Station) ने कुछ और इन्‍फर्मेशन इस सीरीज के बारे में शेयर की है। अनुमान है कि उन्‍होंने Xiaomi 15 Pro के बारे में बताया है। डिजिटल चैट स्‍टेशन ने फोन के शुरुआती प्रोटोटाइप के हवाले से बताया है कि वह 2K माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन से लैस होगा। स्क्रीन साइज का  खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जाना चाहिए कि यह पहले आए शाओमी फोन जितना होगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के बैक साइड में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जाती है। दावा है कि Xiaomi 15 Pro में 50 मेगापिक्‍सल के मेन सेंसर के साथ उतने ही एमपी का पेरिस्‍कोप सेंसर भी होगा। मेन सेंसर से मैक्रो फोटोज भी ली जा सकेंगी। दावा है कि नए शाओमी फोन का अपर्चर Xiaomi 14 Pro की तुलना में बड़ा होगा। 

इससे पहले DCS ने बताया था कि Xiaomi 15 सीरीज को बहुत जल्‍द इंटरनल टेस्टिंग के लिए लाया जा सकता है। फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन सितंबर में शुरू होने की उम्‍मीद है। तब भी उन्‍होंने कहा था कि नई शाओमी स्‍मार्टफोन सीरीज में एक पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा को शामिल किया जाएगा। इसमें अल्‍ट्रासॉनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। 

टिप्‍सटर योगेश बरार (@heyitsyogesh) कह चुके हैं कि Xiaomi ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4' प्रोसेसर से पावर्ड फोन पेश करने वाला पहला ब्रैंड होगा। उन्‍होंने बताया था कि कंपनी के पास नए चिपसेट के लिए "एक्‍सक्‍लूसिव फर्स्‍ट लॉन्‍च राइट्स" हैं। दावा था कि Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro नए 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्‍मार्टफोन होंगे। 

बरार का कहना था कि शाओमी के बाद OnePlus 13 और iQoo 13 स्‍मार्टफोन्‍स को ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4' के साथ लॉन्च किया जा सकता है। खास यह है कि पिछले साल आई Xiaomi 14 सीरीज ऐसी पहली स्‍मार्टफोन सीरीज थी, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया था। Xiaomi 15 को सबसे पहले चीन में लाए जाने की संभावना है। उसके बाद इसे ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »