Xiaomi 15, 15 Pro ट्रिपल कैमरा सिस्टम, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी शेयर की तस्वीरें

Xiaomi का लॉन्च इवेंट चीन में लोकल समयानुसार शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज को 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • Xiaomi SU7 Ultra, Xiaomi Pad 7 सीरीज और Band 9 Pro भी होंगे लॉन्च
  • Xiaomi 15 सीरीज को Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाना है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने वाले हैं। ब्रांड ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की। HyperOS 2.0 वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi SU7 Ultra, Xiaomi Pad 7 सीरीज और Band 9 Pro के साथ पेश किए जाएंगे। चाइनीज टेक ब्रांड ने फोन के डिजाइन का खुलासा करने के लिए इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। Xiaomi 15 सीरीज को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाना है। इसमें Xiaomi की HyperCore टेक्नोलॉजी होगी।

Xiaomi ने Weibo के जरिए खुलासा किया कि Xiaomi 15 सीरीज को 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट चीन में लोकल समयानुसार शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा। कंपनी इवेंट में Xiaomi Pad 7 सीरीज, Xiaomi SU7 Ultra और Xiaomi Band 9 Pro भी पेश करेगी। इवेंट में Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 स्किन को भी पेश किया जाएगा।

Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro के फर्स्ट-लुक पोस्टर में माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन और ए़डवांस Leica-ट्यून ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ एक आकर्षक डिजाइन दिखाई देता है। रियर कैमरा लेआउट Xiaomi 14 सीरीज के मॉड्यूल डिजाइन जैसा दिखता है। कलर ऑप्शन  भी पिछली सीरीज के समान हैं।

पिछले मॉडल के समान Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro में पतले बेजल्स और गोल कॉर्नर्स हैं। वेनिला मॉडल का फ्रेम एविएशन एल्यूमीनियम से बना है। Xiaomi 15 Pro की मोटाई 8.35mm और वजन 213 ग्राम होगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन होगी, जो Xiaomi Dragon Crystal Glass 2.0 से कवर्ड होगी। वेनिला Xiaomi 15 में 6.36-इंच डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है।

Xiaomi SVP एडम जेंग ने इस हफ्ते की शुरुआत में पुष्टि की थी कि Xiaomi 15 सीरीज ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite SoC को अपनाने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। यह Xiaomi की HyperCore टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। आने वाले महीनों में लाइनअप के चीन के बाहर के बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  3. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  5. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
  6. Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. OnePlus Pad 4 कल हो रहा भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.