• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14T Pro के कैमरा डिटेल्स का खुलासा, 50MP प्राइमरी लेंस के साथ ग्लोबली देगा दस्तक

Xiaomi 14T Pro के कैमरा डिटेल्स का खुलासा, 50MP प्राइमरी लेंस के साथ ग्लोबली देगा दस्तक

Xiaomi 14T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जिसमें दो सैमसंग सेंसर होंगे।

Xiaomi 14T Pro के कैमरा डिटेल्स का खुलासा, 50MP प्राइमरी लेंस के साथ ग्लोबली देगा दस्तक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • Xiaomi 14T Pro ओमनीविजन OV50H सेंसर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Xiaomi 14T Pro बेस मॉडल Xiaomi 14T के साथ लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14T Pro पर काम कर रहा है। इसे इस साल के आखिर में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन के आने से पहले एक नई लीक से आगामी स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। एक टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi 14T Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टफोन का टेलीफोटो कैमरा Leica द्वारा ट्यून किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि Xiaomi 14T Pro में Redmi K70 Ultra के जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं, जिसके अगले महीने चीन में लॉन्च होने की भी संभावना है।


Xiaomi 14T Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक


X पर यूजर @xiaomitimecom द्वारा एक पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 14T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जिसमें दो सैमसंग सेंसर होंगे। टिपस्टर का यह भी दावा है कि Xiaomi 14T Pro ओमनीविजन OV50H सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV13B अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN1 टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। टेलीफोटो कैमरा Leica-ब्रांडेड हो सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा का मेगापिक्सेल अभी पता नहीं चला है, लेकिन टिपस्टर का दावा है कि यह सैमसंग S5KKD1 सेंसर होगा।

पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि Xiaomi 14T Pro बेस मॉडल Xiaomi 14T के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन Redmi K70 Ultra (अनुमानित स्मार्टफोन) के समान हो सकते हैं। Xiaomi 14T सीरीज कथित तौर पर सितंबर में कुछ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की जाएगी, लेकिन भारत में नहीं।

रिपोर्ट में इंटरनल मॉडल नंबर N12 के साथ Xiaomi के हाइपरओएस कोड के अंदर दोनों स्मार्टफोन का रेफ्रेंस मिला। कहा जा रहा है कि Xiaomi 14T Pro का कोडनेम “rothko” होगा और इसमें MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट मिल सकता है। वहीं Xiaomi 14T को कथित तौर पर “degas” कोडनेम दिया गया था जो कि फ्रांस के कलाकार एडगर डेगास पर बेस्ड लग रहा है। इसे इंटरनल मॉडल नंबर N12A के साथ रेफ्रेंस किया गया है। फिलहाल स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वैसे अभी तक Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »