Xiaomi 14 Ultra में होंगे 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरे! स्पेसिफिकेशंस लीक

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस फिर लीक हुए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 11:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन के स्पेसिफिकेशंस फिर से ऑनलाइन लीक हुए हैं।
  • शाओमी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा देखने को मिलेंगे।
  • फोन में IP68 रेटिंग होने की बात भी कही गई है।

Xiaomi 14 सीरीज में नया एडिशन Xiaomi 14 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 सीरीज में नया एडिशन Xiaomi 14 Ultra के रूप में चर्चा में है। फोन को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं जिनमें इसकी इमेज भी सामने आ चुकी है। फोन का एक हाइलाइट इसका अंडर डिस्प्ले कैमरा बताया गया है। अब फोन के स्पेसिफिकेशंस फिर से ऑनलाइन लीक हुए हैं। शाओमी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट के बारे में। 

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस फिर लीक हुए हैं। इस फोन में एक खास बात ये कही जा रही है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा होगा। वहीं, एक वेरिएंट स्टैंडर्ड सेल्फी कैमरा के साथ भी आएगा। अब टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अपडेट दिया है। जिसके अनुसार, फोन में 6.73 इंच का QHD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC बताया गया है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा। 

Advertisement
कैमरा के बारे में भी यहां स्पेक्स रिवील किए गए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा मेंशन किए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस होगा, जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का 3.2X सेंसर बताया गया है। चौथा कैमरा 50 मेगापिक्सल का 5X टेलीफोटो लेंस बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। कैमरा को Leica सपोर्ट मिलेगा, ऐसा कहा गया है। 

बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो यहां डिवाइस में 5,300mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ 90W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग होने की बात भी कही गई है। इससे पहले चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के बारे में कई अहम बातें लीक की हैं। कैमरा के बारे में यही जानकारी चीनी टिप्स्टर ने भी दी थी। Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जिसमें Sony LYT 900 लेंस देखने को मिल सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी बताया गया है। 
Advertisement

कंपनी इसे टाइटेनियम बिल्ड के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा फोन में टू वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी देखने को मिल सकती है। DSC के मुताबिक, फोन की बैटरी कैपिसिटी 5180mAh की होगी जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। वायरलेस चार्जिंग के लिए यह 50W चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.