50MP कैमरा वाला Xiaomi फोन मिल रहा बंपर सस्ता, जानें पूरी डील

Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 08:05 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 14 Civi में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 14 Civi में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप इस वक्त Xiaomi का दमदार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Xiaomi 14 Civi पर मिलने वाली डील से लेकर डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 14 Civi Price & Offers

Xiaomi 14 Civi का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 17,400 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Xiaomi 14 Civi Features & Specifications

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 14 Civi के रियर में f/1.63 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 14 CIVI में 5G, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.