Xiaomi 13T होगा 5000mAh बैटरी, 144Hz 1.5K डिस्प्ले के साथ सितंबर में लॉन्च!

फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है जो कि 446ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • यह IP68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटरप्रूफ डिवाइस हो सकता है।
  • फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन Leica कैमरा देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 13T को कंपनी Xiaomi 12T (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपनी अपकमिंग कथित Xiaomi 13T सीरीज को जल्द लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro को पेश करेगी, ऐसी खबरें पिछले कुछ दिनों से आ रही हैं। हाल ही में Xiaomi 13T को मॉडल नंबर 2306EPN60G के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। अब इस फोन के सभी स्पेक्स ऑनलाइन रिवील हो गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

Xiaomi 13T भारत में कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के बारे में पिछले कई हफ्तों से चर्चा गर्म है। अब एक ऑनलाइन पब्लिकेशन ने इसके सभी स्पेक्स के बारे में खुलासा किया है। Delabs की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 13T की फुल स्पेसिफिकेशन शीट सामने आई है। Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है जो कि 446ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। फोन में 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस में फोन के अंदर 500 निट्स और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। 1200 निट्स के लिए इसमें हाई ब्राइटनेस मोड अलग से देखने को मिल सकता है जो कि 2600 निट्स तक भी सपोर्ट कर सकता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस MediaTek Dimensity 8200-Ultra के साथ आ सकता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 5000mah बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi के फोन में Smart HyperCharge टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो रिपोर्ट कहती है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन Leica कैमरा देखने को मिल सकता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को भी सपोर्ट करेगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का ही लीका टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल सिम, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और NFC का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह IP68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटरप्रूफ डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन को ब्लैक और एल्पाइन ब्लू में पेश किया जा सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13T, Xiaomi 13T Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छ
  5. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  2. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  5. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  6. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  7. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  8. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  9. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  10. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.