Xiaomi 13T Pro लॉन्च से पहले आया नजर, 16GB RAM, 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Xiaomi 13T Pro लॉन्च से पहले आया नजर, 16GB RAM, 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 12T Pro में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200 Plus चिपसेट मिलेगा।
  • Xiaomi 13T Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 13T सीरीज पर काम कर रही है। हाल ही में Xiaomi 13T मॉडल नंबर 2306EPN60G के साथ FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस पर नजर आया था। वहीं कथित शाओमी स्मार्टफोन का प्रो वेरिएंट मॉडल नंबर 23078PND5G के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर हाल ही में नजर आया है। यहां हम आपको Xiaomi 13T Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 13T Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi 13T Pro की FCC लिस्टिंग में पता चला है कि यह फोन ड्यूल सिम, 5G, वाईफाई 6E और NFC का सपोर्ट करेगा। 13T Pro स्टोरेज ऑप्शंस के मामले में 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज और 16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज में आएगा।

FCC डॉक्यूमेंट से पता चला है कि Xiaomi 13T Pro के 4 सैंपल पर टेस्टिंग हो रही है। सैंपल 1 में 12+512GB स्टोरेज, एक सीएसओटी स्क्रीन और एक एल्यूमीनियम बैक कवर शामिल है। सैंपल 2 16+1टीबी स्टोरेज, एक सीएसओटी डिस्प्ले और एक ग्लास बैक कवर है। सैंपल 3 में 12+256GB स्टोरेज, एक तियान्मा डिस्प्ले और एक एल्यूमीनियम बैक कवर शामिल है। सबसे आखिर में सैंपल 4 में 12+512GB स्टोरेज, एक CSOT स्क्रीन और एक PIJ बैक कवर शामिल है। ऐसा लग रहा है कि सैंपल 1 की FCC में बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जाएगी।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो शाओमी स्मार्टफोन में Dimensity 9200 Plus चिपसेट मिलेगा। यह फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। आगामी शाओमी स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 13T Pro ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर, 2023 को दस्तक दे सकता है। ऐसी संभावना है कि 13T Pro का रीब्रांडेड वर्जन इस महीने चीनी मार्केट में Redmi K60 Ultra के तौर पर लॉन्च होगा।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13T Pro, Xiaomi Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »