Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP के तीन कैमरे समेत धांसू फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Xiaomi 13 Pro फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz  है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है।
  • Xiaomi के इस फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज का हाई एंड वेरिएंट Xiaomi 13 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जबकि यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में पहले से ही उपलब्ध है। हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। 13 Pro को भारत में Leica के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi 13 Pro की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi 13 Pro को भारत में Amazon से खरीदा जा सकता है, ई-कॉमर्स साइट ने शाओमी के इस फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट तैयार की हुई है। इसके अलावा यह फोन बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल साइट पर भी उपलब्ध होगा।

Xiaomi का यह फोन Ceramic Black और Ceramic White जैसे दो कलर्स में मिलेगा। 13 Pro फोन 12GB RAM/256GB इंटरनल स्टोरेज में आएगा। जल्द ही कंपनी इस फोन की कीमत का खुलासा कर सकती है। 13 Pro के चीनी वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (करीबन 61,000 रुपये) है।


Advertisement
Xiaomi 13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कंपनी ने 13 Pro में सेंसर के लिए Leica के साथ साझेदारी की है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Leica का 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस वाला पहला फोन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi के इस फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz  है। यह डिस्प्ले 240Hz  टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.