Xiaomi 13 Lite 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 13 Lite के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 Euro (लगभग 43,608 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 Lite के 8GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 499 Euro है।
  • Xiaomi 13 Lite में 6.55 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्जन है।

Xiaomi 13 Lite में 6.55 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी और ग्लोबल मार्केट्स में अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए Xiaomi 13 सीरीज को पेश किया। इस सीरीज में Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite जैसे तीन मॉडल शामिल हैं। अपनी कीमत और परफॉर्मेंस के चलते इस सीरीज का सबसे आकर्षक मॉडल Xiaomi 13 Lite है। यहां हम आपको शाओमी 13 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Xiaomi 13 Lite की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 13 Lite के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 Euro (लगभग 43,608 रुपये) है। यह फोन Black, Lite blue और Lite pink जैसे कलर ऑप्शंस में आता है।
 

Xiaomi 13 Lite के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi 13 Lite में 6.55 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। यह डिस्प्ले Dolby Vision का सपोर्ट करती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। 

स्टोरेज के लिए इस फोन में 8/12 GB RAM और 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि डिजाइन और नाम अलग-अलग हैं, लेकिन बेसिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में ये दोनों एक ही स्मार्टफोन हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.