• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Xiaomi 12T जल्द होगा लॉन्च, सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर

108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Xiaomi 12T जल्द होगा लॉन्च, सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर

अब नई रिपोर्ट से साफ होता है कि 12T मॉडल जाहिर तौर पर MediaTek Dimensity 8100 Ultra SoC से लैस होगा। यह चिपसेट कथित तौर पर 5nmप्रोसेस पर बेस्ड होगा, हालांकि, इस प्रोसेसर के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Xiaomi 12T जल्द होगा लॉन्च, सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12T में में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल होगा।
  • Xiaomi 12T जाहिर तौर पर MediaTek Dimensity 8100 Ultra SoC से लैस होगा।
  • Xiaomi 12T मॉडल 67W या 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही Xiaomi 12T सीरीज को लॉन्च करने का प्लान बना रही है, इसकी जानकारी हम पहले से ही पता है। हालांकि कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले बेस 12T मॉडल के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आइए इस आगामी स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह खबर XiaomiUI की एक रिपोर्ट से आई है, जिसमें स्मार्टफोन के कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि Xiaomi 12T एक नया प्रीमियम ग्रेड फोन होगा जिसे चीनी टेक कंपनी जल्द ही पेश करने का प्लान बना रही है। अब नई रिपोर्ट से साफ होता है कि 12T मॉडल जाहिर तौर पर MediaTek Dimensity 8100 Ultra SoC से लैस होगा। यह चिपसेट कथित तौर पर 5nmप्रोसेस पर बेस्ड होगा, हालांकि, इस प्रोसेसर के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

इसके अलावा नई MediaTek चिप को 8GB LPDDR5 RAM और 128GB या 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की अफवाह है। फोन साफ तौर पर एक OLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल होगा। इसके अलावा स्क्रीन पैनल में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। इस बीच फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल है, जो कि सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर है।

दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल Samsung S5K4H7 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर होगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX596 सेल्फी शूटर दिया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट में बैटरी के साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Xiaomi 12T मॉडल 67W या 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »