120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ Xiaomi 12 Ultra होगा जल्द लॉन्च!, जानें अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 12 Ultra में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB या 12GB RAM और 256GB या 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Ultra में 6.7 इंच की क्वाड एचडी+ AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 12 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • ऐसा बताया जा रहा है कि जुलाई में Mi Band 7 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi 12 Ultra में 6.7 इंच की क्वाड एचडी+ AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Onleaks

Xiaomi 12 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशन फिर से लीक हो गए हैं, जिससे साफ होता है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। लेटेस्ट स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले से लीक हुई जानकारी के हिसाब से हैं और जबकि कुछ का बात में पता चला है।
 

Xiaomi 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर योगेश बरार का दावा है कि कथित Xiaomi 12 Ultra में 6.7 इंच की क्वाड एचडी+ AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। एक पुरानी रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की AMOLED 2K कर्व्ड डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi 12 Ultra को Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB या 12GB RAM और 256GB या 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 12 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर दिया गया है, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम है। एक और टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेंसर और एक लेजर AF हो सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि Xiaomi 12 Ultra जर्मन कैमरा निर्माता के प्रतिष्ठित लाल लोगो को दिखाने वाला पहला नॉन-लीका स्मार्टफोन बन सकता है।
Advertisement

बैटरी की बात की जाए तो Xiaomi 12 Ultra में 67W वायर्ड के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800mAh की बैटरी दी गई है। पहले पता चला था कि इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 4860mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 OS पर काम करता है। ऐसा बताया जा रहा है कि जुलाई में Mi Band 7 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.