Xiaomi 12 सीरीज़ 28 दिसबंर को चीन में होगी लॉन्च, पेश हो सकते हैं तीन मॉडल्स

कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आज मंगलवार को एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि फ्लैगशिप Xiaomi 12 सीरीज़ चीनी मार्केट में अगले मंगलवार 28 दिसंबर को लॉन्च की जाने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12, 12 Pro फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से होंगे लैस
  • Xiaomi 12X में मिल सकता है Snapdragon 870 प्रोसेसर
  • 28 दिसंबर को लॉन्च हो सकते हैं तीन फोन
Xiaomi 12 सीरीज़ कंपनी की आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ होगी, जिसकी लॉन्च तारीख कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुकी है। हालांकि, अब खुद कंपनी ने लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। शाओमी 12 सीरीज़ चीनी मार्केट में आगामी 28 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस सीरीज़ के तहत कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। बता दें, माना जा रहा है कि Xiaomi 12 सीरीज़ में Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आज मंगलवार को एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि फ्लैगशिप Xiaomi 12 सीरीज़ चीनी मार्केट में अगले मंगलवार 28 दिसंबर को लॉन्च की जाने वाली है। हालांकि, इस पोस्टर के जरिए यह साफ नहीं हुआ है कि 28 दिसंबर को कंपनी शाओमी 12 सीरीज़ के तहत कितने व कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, शाओमी एग्जिक्यूटिव्स ने अपने वीवो हैंडल्स के जरिए संकेत दिए हैं कि कंपनी इस दिन कम से कम तीन स्मार्टफोन शाओमी 12 सीरीज़ के तहत पेश कर सकती है।

पुरानी रिपोर्ट में भी जानकारी सामने आ चुकी है कि कंपनी 28 दिसंबर को चीनी मार्केट में तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, वो फोन होंगे Xiaomi 12X, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro। हाल ही में फोन TENAA और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए थे, जहां मालूम चला था कि फोन शाओमी 12 और शाओमी 12 प्रो फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा जबकि शाओमी 12 एक्स फोन में Snapdragon 870 प्रोसेसर मिल सकता है।

शाओमी 12 को लेकर माना जा रहा है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ डुअल एसईडी फ्लैश मौजूद होगी। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। वनीला शाओमी 12 को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो कि फुल-एचडी प्लस (1,920x1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि फोन में इन-बिल्ट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही फोन का डायमेंशन 152.7x 70.0x8.6 mm होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.