Xiaomi 12 Pro अंडर-डिस्प्ले कैमरा से हो सकता है लैस! MIUI 13 वीडियो से मिला इशारा

MIUI 13 के फर्स्ट लुक की एक वीडियो लीक की गई थी, जिसमें Xiaomi 12 फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। लीक स्क्रीन वीडियो में फोन के फ्रंट डिज़ाइन को देखा जा सकता है, जिसमें फोन के चारों घुमावदार किनारे देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 की लीक तस्वीर में दिखा फोन का फ्रंट पैनल
  • Xiaomi MIX 4 में भी दिया गया था अंडर-डिस्प्ले कैमरा
  • MIUI 13 के वीडियो में सामने आया फोन का डिज़ाइन
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन अंडर डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ दस्तक दे सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। दरअसल, हाल ही में MIUI 13 के फर्स्ट लुक की एक वीडियो ऑनलाइन लीक हुई थी, जिसमें कथित रूप से शाओमी 12 प्रो का फ्रंट डिज़ाइन देखने को मिला था। इस डिज़ाइन में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है वो है फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का कट-आउट मौजूद न होना है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी 12 प्रो फोन अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ दस्तक देगा।

Xiaomiui की रिपोर्ट में MIUI 13 के फर्स्ट लुक की एक वीडियो लीक की गई थी, जिसमें Xiaomi 12 फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। लीक स्क्रीन वीडियो में फोन के फ्रंट डिज़ाइन को देखा जा सकता है, जिसमें फोन के चारों घुमावदार किनारे देखे जा सकते हैं। सबसे खास बात वीडियो में दिखे फोन के फ्रंट पैनल में सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का कैमरा-कटआउट का मौजूद न होना था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Xiaomi कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 12 Pro में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दे सकती है, जिसके कंपनी CUP (Camera Under Panel) कहती है।

बता दें, इससे पहले कंपनी ने Xiaomi MIX 4 में यह टेक्नोलॉजी दी थी।

इसके अलावा, फोन में piezoelectric स्पीकर दिए जा सकते हैं बिल्कुल मी मिक्स की तरह। साथ ही यह फोन MIUI 13 के वीडियो में सामने आया है, तो यह भी अटकलें लगाई जा सकती है कि फोन MIUI 13 के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में Xiaomi 12 सीरीज़ के प्रोटेक्टिव केस की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी। लीक तस्वीर से पता चलता है कि Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro का डिजाइन इसके कैमरा मॉड्यूल और लेंस प्लेसमेंट से एक जैसा होगा। अनुमान है कि इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन कैमरा ज्‍यादा जगह लेगा और गोल डिजाइन में होगा। बाकी दो कैमरा लेंस कैमरा मॉड्यूल के लेफ्ट साइड में एक के नीचे एक होंगे। प्रोटेक्टिव केस का डिजाइन इस महीने की शुरुआत में शेयर की गई एक इमेज की तरह ही है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.