50MP के 3 कैमरा, 12GB रैम, 120 वॉट चार्जिंग के साथ Xiaomi 12 Pro लॉन्‍च, नया टैब भी आया

Xiaomi 12 Pro में 6.72 इंच का WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 120W फास्ट वायर्ड और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है
  • इसकी बिक्री 2 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
  • टैब की बिक्री 3 मई को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू होगी

Xiaomi 12 Pro को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है।

Xiaomi 12 Pro स्‍मार्टफोन बुधवार को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया। कंपनी का नया फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro और Samsung Galaxy S22 को टक्कर देता है। इसमें 120Hz का E5 AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। यह फोन 12GB तक रैम, 120W फास्ट वायर्ड और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi Pad 5 को भी इंडिया में पेश किया है। इसमें 2.5K+ डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर की खूबियां हैं। 
 

Xiaomi 12 Pro और Xiaomi Pad 5 के इंडिया में प्राइस 

इंडिया में Xiaomi 12 Pro की कीमत इसके बेस मॉडल 8GB रैम के लिए 62,999 रुपये तय की गई है। यह 12GB रैम वैरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत 66,999 रुपये है। इसकी बिक्री 2 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Amazon, Mi.com, Mi Home स्टोर्स समेत देश के बाकी प्रमुख रिटेल चैनलों के जरिए इसे खरीदा जा सकेगा। इंट्रोडक्‍टरी ऑफर के तौर पर कंपनी इस डिवाइस पर 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। 

दूसरी ओर, Xiaomi Pad 5 की कीमत 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 26,999 रुपये से शुरू होती है और 256GB ऑप्‍शन के साथ 28,999 रुपये तक जाती है। इंट्रोडक्‍टरी ऑफर के तहत इस पैड के 128GB मॉडल को 24,999 रुपये और 256GB वैरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर 7 मई तक है। इस टैब की बिक्री 3 मई को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू होगी। इस पैड के साथ कंपनी ने Xiaomi Pad कीबोर्ड भी लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि डिटेचेबल कीबोर्ड को टैबलेट के साथ जोड़ा जाएगा या अलग से बेचा जाएगा।
 

Xiaomi 12 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इसमें 6.72 इंच का WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले है। यह LTPO तकनीक पर का करते हुए 1Hz और 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ के लिए सपोर्ट भी शामिल है। Xiaomi 12 Pro को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है। इसमें एड्रेनो 730 GPU और 12GB तक LPDDR5 रैम है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX707 सेंसर है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो शूटर भी फोन में दिया गया है। फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। रियर कैमरा से 8K क्‍वॉलिटी में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।  

इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 4,600mAh की बैटरी है। यह 120W शाओमी हाइपरचार्ज फास्‍ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 50W की वायरलैस टर्बो चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन का वजन 205 ग्राम है। 
Advertisement
 

Xiaomi Pad 5 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Xiaomi Pad 5 टैबलेट MIUI 13 की लेयर वाले Android 11 चलाता है। इसमें 10.95 इंच का 2.5K+ (2,560x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। Xiaomi Pad 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर, एड्रेनो 640 GPU और 6GB LPDDR4X रैम है। टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। एंबिएंस नॉइज को कम करने व स्‍पीकर ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन नॉइस सप्रेशन लगा है। 256 जीबी तक स्‍टोरेज के साथ आने वाले इस टैब में क्‍वाड स्‍पीकर हैं, जो डॉल्‍बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इस टैब में  8,720mAh की बैटरी है। यह 33W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्‍स में 22.5W आउटपुट का चार्जर ही दिया गया है। दावा है कि यह टैब सिंगल चार्ज में 16 घंटों का वीडियो प्‍लेबैक दे सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, 120Hz display
  • Dolby Vision and Dolby Atmos support
  • Loud and clear quad-speaker system
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • Quality keyboard and stylus accessories (optional)
  • Charging is relatively fast
  • Bad
  • Missing headphone jack and fingerprint scanner
  • No cellular option
  • No bundled cover
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8720 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  2. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  4. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  2. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  3. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  5. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  6. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  7. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
  8. Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
  10. 100 फीट बड़े 4 एस्टरॉयड धरती से टकराने वाले हैं? जानें NASA का अलर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.