Xiaomi 12 Pro: 50MP कैमरा वाला फोन हुआ Rs. 10 हजार सस्ता, 6 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स अलग से

HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ग्राहक Xiaomi 12 Pro (रिव्यू) को mi.com, Amazon.in और देश में अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Pro पिछले साल 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में हुआ था लॉन्च
  • 1 मार्च से स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये हो जाएगी
  • 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा

1 मार्च से Xiaomi की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये हो जाएगी

Xiaomi ने भारत में अपना फ्लैगशिप Xiaomi 13 Pro लॉन्च किया और इसके साथ ही Xiaomi 12 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की घोषणा भी की। जहां एक ओर नए फ्लैगशिप को 79,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, वहीं पिछले साल लॉन्च किए गए 12 Pro की कीमत को 10 हजार रुपये घटा दिया गया है। Xiaomi ने 12 Pro को अप्रैल 2022 में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 12GB तक रैम और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया था। स्मार्टफोन 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग से लैस है।
 

Xiaomi 12 Pro new price in India, offers

Xiaomi दो वेरिएंट्स में आता है और कंपनी ने इसके दोनों वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपये घटाए हैं। इसका 8GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 62,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इसकी नई कीमत 52,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 66,999 रुपये से घटाकर 54,999 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, बता दें कि नई कीमतें 1 मार्च से लागू होगी। स्मार्टफोन Couture Blue, Noir Black और Opera Mauve कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement

कीमत में कटौती के साथ, Xiaomi 12 Pro के खरीदारों के लिए कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की गई है। HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ग्राहक Xiaomi 12 Pro (रिव्यू) को mi.com, Amazon.in और देश में अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
 

Xiaomi 12 Pro specifications

इसमें 6.72 इंच का WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले है। यह LTPO तकनीक पर का करते हुए 1Hz और 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ के लिए सपोर्ट भी शामिल है। Xiaomi 12 Pro को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है। इसमें एड्रेनो 730 GPU और 12GB तक LPDDR5 रैम है।
Advertisement

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX707 सेंसर है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो शूटर भी फोन में दिया गया है। फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। रियर कैमरा से 8K क्‍वॉलिटी में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।  

इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 4,600mAh की बैटरी है। यह 120W शाओमी हाइपरचार्ज फास्‍ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 50W की वायरलैस टर्बो चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन का वजन 205 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.