iPhone 14 Plus चुराने के लिए महिला ने दांतों से काट डाली सिक्‍योरिटी केबल, जानें पूरा मामला

iPhone 14 Plus : घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल स्‍टोर से चोरी हो गया आईफोन 14 प्‍लस
  • एक महिला ने सिक्‍योरिटी केबल को दांतों से चबा दिया
  • मिनटों में आइफोन चुराकर स्‍टोर से हो गई गायब

पूरी घटना स्‍टाेर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

Photo Credit: scmp

iPhone खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं। इसीलिए जुनूनी लोग आईफोन हासिल करने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल से आई एक खबर ने चौंका दिया था, जहां वीडियोज बनाने के लिए एक दंपती को आईफोन चाहिए था और उन्‍होंने अपना बच्‍चा बेचकर आईफोन खरीद डाला। नया केस चीन से सामने आया है। वहां ऐपल स्‍टाेर में पहुंची एक महिला ने iPhone 14 की सेफ्टी केबल को अपने दांतों से चबा दिया और आईफोन चुराकर फुर्र हो गई। घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला का सरनेम किउ है। वह चीन के दक्षिणपूर्वी इलाके फुजि‍यान की निवासी है। महिला ने जिस आईफोन 14 प्‍लस (iPhone 14 Plus) को चुराया। उसकी चीन में कीमत करीब 7 हजार युआन (लगभग 79,749 रुपये) थी।
Advertisement

पूरी घटना स्‍टाेर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, किउ उस डिस्प्ले स्टैंड के सामने रुकी, जहां आईफोन 14 प्‍लस को लगाया गया था। फोन पकड़ने के लिए वह काउंटर पर झुक गई। उसने कुछ देर तक स्‍मार्टफोन को चेक किया और उसे चुराने के लिए डिवाइस के साथ अटैच की गई सिक्‍योरिटी केबल को चबाना शुरू कर दिया। 

केबल काटने के बाद उसने फोन को बैग में रख लिया। मौका पाकर महिला स्‍टोर से निकल गई। खास यह भी है कि केबल काटते समय किसी को उस पर शक ना हो, इसके लिए किउ ने फोन को स्‍क्रॉन करने की एक्टिंग की। स्‍टोर मैनेजर का कहना है कि केबल काटे जाने के दौरान वहां अलार्म बजा था, लेकिन कर्मचारियों ने कोई एक्‍शन नहीं लिया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब वो महिला के पास गए, तब कुछ भी असामान्‍य नहीं लगा था। 
Advertisement

बहरहाल, चीनी सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि महिला पर कोई एक्‍शन हुआ है या नहीं। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.