Wobble Phone Launch: देसी कंपनी ला रही धांसू फीचर्स वाला 'मेड इन इंडिया' फोन! 19 नवंबर को है लॉन्च

फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 17:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का फोकस कैमरा पर रहने वाला है।
  • इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी होगा।
  • इसमें कुछ आकर्षक AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Wobble का पहला फोन भारत में 19 नवंबर को दस्तक देने वाला है।

Photo Credit: Amazon

Indkal Technologies के स्वामित्व वाली ब्रांड Wobble भारत में अपना पहला फोन लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च 19 नवंबर को होगा। फोन के खास फीचर्स का इशारा कंपनी ने रिलीज से पहले दे दिया है। कंपनी का फोकस कैमरा पर रहने वाला है। इसके साथ ही इसमें कुछ आकर्षक AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी होगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Wobble Phone Launch Date, Specifications 
Wobble का पहला फोन भारत में 19 नवंबर को दस्तक देने वाला है। फोन के लॉन्च का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। कंपनी ने इसके लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इससे पता चलता है कि फोन की सेल अमेजन पर भी होगी। इसके साथ ही ब्रांड ने कुछ फीचर्स को लॉन्च से पहले टीज भी कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक प्रभावी कैमरा सेटअप से लैस होकर आने वाला है। डिस्प्ले में Dolby Vision का सपोर्ट मिलने वाला है। कयास है कि फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। 

Amazon माइक्रोसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में पावरफुल सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। कंपनी ने इसे 'epic front camera' टैग के साथ टीज किया है। इसके साथ ही इसमें लुभावने AI फीचर्स का सपोर्ट भी बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग Wobble फोन Acer Super ZX Pro का रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है। Acer Super ZX Pro भारत में सेल के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया था। इसलिए संभावना बन जाती है कि यह वही फोन हो सकता है। 

अगर ऐसा होता है तो Wobble फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया जा सकता है। यह 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम इसमें आउट ऑफ द बॉक्स मिल सकता है। फोन का रियर कैमरा 64MP का हो सकता है। इस फोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.