WhatsApp यूज़र्स को फेक न्यूज की पहचान करने के लिए जल्द मिलेगा नया फीचर

WhatsApp मैसेज को वेब के जरिए सर्च करने वाले इस फीचर के बारे में जानकारी लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.20.94 के कोड से मिली है।

WhatsApp यूज़र्स को फेक न्यूज की पहचान करने के लिए जल्द मिलेगा नया फीचर

जल्द ही रोल आउट होगा WhatApp का यह फीचर

ख़ास बातें
  • फेक न्यूज की सच्चाई जान सकेंगे WhatsApp यूज़र्स
  • अभी इस नए फीचर पर काम चल रहा है
  • WhatsApp पर फेक न्यूज़ की पहचान होगी आसानी से
विज्ञापन
WhatsApp पर एक फीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसमें यूज़र्स सीधे ऐप से ही वेब पर मैसेज को सर्च कर पाएंगे। इसके जरिए ऐप पर आने वाले मैसेज की प्रमाणिकता की जांच की जा सकेगी। फिलहाल, इस फीचर पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसे आने वाले दिनों में रोल आउट कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस के खतरे के चलते व्हाट्सऐप पर आने वाले संदेशों की बाढ़ को देखते हुए यह फीचर गलत जानकारियों को छानने और विश्वसनीय संदेशों पर प्रकाश डालने का काम करेगा। फिलहाल, यह फीचर उपलब्ध नहीं है। अगर आपके पास लेटेस्ट बीटा भी है तो भी आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वेब के जरिए मैसेज को सर्च करने वाले इस फीचर के बारे में जानकारी लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.20.94 के कोड से मिली है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फॉरवर्ड किए मैसेज के बगल में 'सर्च आइकन' को दिखाएगा। यूज़र्स इस पर क्लिक करके वेब सर्च कर सकते हैं। जब आप इसपर क्लिक करेंगे, तो एक मैसेज पॉप-अप होगा और आपसे पूछेगा "क्या आप इसे वेब पर सर्च करना चाहते हैं? यह इस मैसेज को गूगल पर अपलोड करेगा" आपको'सर्च वेब' पर क्लिक करना है और फिर यह गूगल पर सर्च होगा। यह पूरा मैसेज गूगल के सर्च बार में जाकर पेस्ट हो जाएगा, जो रिजल्ट आएगा उससे आपको मालूम चल जाएगा कि भेजा गया संदेश सही है या गलत। जैसा कि हमने पहले बताया, ये फीचर अभी बीटा में इनेबल नहीं है, अभी इस पर काम चल रहा है।  

WhatsApp ने भी इस फीचर की मौजूदगी की पुष्टि की है। TechCrunch को इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के एक प्रवक्ता ने कहा "हम इस नए फीचर पर काम कर रहे है, ताकि यूज़र्स को उनके पास आए फॉरवर्ड मैसेज के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। इस फीचर पर फिलहाल टेस्टिंग चल रही है, हम इसे जल्द रोल-आउट करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

फर्जी खबरों के रोकथाम के लिए व्हाट्सऐप ने हाल ही में WHO को समर्पित बॉट पेश किया था, जो कोरोना वायरस से संबंधित लेटेस्ट अपडेट, अलर्ट और मिथ बस्टर्स की सुविधा देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Fake News, Fake Messages, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »