OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन में होगी Wi-Fi 7 तकनीक, क्‍या है यह? जानें

OnePlus Ace 2 Pro : वाई-फाई 7 के जरिए यूजर्स को एक्‍ट्रीम वायरलेस इंटरनेट स्‍पीड मिलती है, वो भी कम लेटेंसी के साथ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Wi-Fi 7 अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है
  • OnePlus Ace 2 Pro में मिल सकता है यह फीचर
  • तेज इंटरनेट स्‍पीड और लो-लेटेंसी करता है ऑफर

यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन को लेकर लगाए जा रहे कयास अगले 2 दिनों में खत्‍म हो जाएंगे। 16 अगस्‍त को यह स्‍मार्टफोन अपने होम मार्केट चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है। तमाम रिपोर्टों में यह बताया गया है कि अपकमिंग वनप्‍लस में 24 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज 1 टीबी होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। ये सभी फीचर्स कन्‍फर्म होते हैं तो निश्चित रूप से OnePlus Ace 2 Pro एक पावरफुल डिवाइस होगी। अब एक नए टीजर में दावा किया गया है कि यह फोन Wi-Fi 7 प्रोटोकॉल को भी सपोर्ट करेगा। क्‍या होता है Wi-Fi 7? आइए जानते हैं। 

Wi-Fi 7 अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है। क्‍वॉलकॉम की वेबसाइट बताती है कि वाई-फाई 7 के जरिए यूजर्स को एक्‍ट्रीम वायरलेस इंटरनेट स्‍पीड मिलती है, वो भी कम लेटेंसी के साथ। दावा है कि इसके आने से कई ऐसी टेक्‍नॉलजीज को एक्‍सपीरियंस करना आसान हो जाएगा, जो अभी नई-नई हैं। मसलन- सोशल क्‍लाउड बेस्‍ड गेमिंग, 8K वीडियो स्‍ट्रीमिंग और साथ-साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग व कास्टिंग। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्‍ट में बताया गया है कि OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन वाई-फाई 7 प्रोटोकॉल से लैस होगा। यह बहुत तेज वाई-फाई स्पीड और बैंडविड्थ देगा। इसका मतलब है कि इंटरनेट ब्राउजिंग के मामले में इस फोन का कोई सानी नहीं होगा। 

बात करें इस फोन के अन्‍य फीचर्स की तो पिछली रिपोर्टों में बताया जा चुका है कि यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जो 5 हजार एमएएच बैटरी को पावर देगा।  रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, यह वही डिस्‍प्‍ले होगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में था। डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और स्लिम बेजेल्स होंगे। इस स्क्रीन की सप्लाई BOE द्वारा की जाएगी। कहा जाता है कि इसमें 50MP IMX890 मेन रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में कुल 3 कैमरा होंगे, लेकिन दो और सेंसर कौन से होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.