Jio Phone को Vodafone का जवाब, पेश किया 999 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन

रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए अब वोडाफोन भी मैदान में उतर आई है। एयरटेल ने हाल ही में चुनौती के तौर पर 1,399 रुपये की प्रभावी कीमत वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था। अब वोडाफोन ने अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन उतार दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2017 13:08 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट की प्रभावी कीमत 999 रुपये होगी
  • इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक को 2899 रुपये देने होंगे
  • कंपनी 1,900 रुपये कैशबैक देनी बात कर रही है
रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए अब वोडाफोन भी मैदान में उतर आई है। एयरटेल ने हाल ही में चुनौती के तौर पर 1,399 रुपये की प्रभावी कीमत वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था। अब वोडाफोन ने अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन उतार दिया है जिसकी प्रभावी कीमत 999 रुपये होगी। कंपनी ने कहा है कि फोन को नवंबर महीने से उपलब्ध कराया जाएगा।

वैसे, इसे माइक्रोमैक्स की दावेदारी के तौर पर भी देखा जा सकता है। इस कंपनी ने पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ साझेदारी में मात्र 97 रुपये वाले प्लान वाला माइक्रोमैक्स भारत-1 4जी स्मार्टफोन पेश किया था। अब वोडाफोन के साथ पार्टनरशिप में माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा को उतारा है।
 

माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा की प्रभावी कीमत 999 रुपये

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने दावा किया है कि Micromax Bharat 2 Ultra मात्र 999 रुपये में ग्राहकों का हो जाएगा। लेकिन हकीकत में इसकी कीमत 2,899 रुपये है। कंपनी 1,900 रुपये कैशबैक देनी बात कर रही है। पूरा कैशबैक पाने के लिए यूज़र को हर महीने कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ऐसा 36 महीने तक करना होगा। पहले 18 महीने बाद ग्राहक को 900 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। और 36 महीने पूरे होने पर 1,000 रुपये और कैशबैक आएगा। कैशबैक की राशि वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में आएगी। ग्राहकों के लिए यह डील एयरटेल के ऑफर के जैसा ही है।
 

Micromax Bharat 2 Ultra के स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स भारत-2 अल्ट्रा में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832 प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। कैमरे की बात करें तो रियर हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का सेंसर है और फ्रंट पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में सीन डिटेक्शन, फ्रेम मोड और बर्स्ट शॉट जैसे कैमरा मोड दिए गए हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 1300 एमएएच की बैटरी है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.