मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश

Vodafone Idea ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके लिए वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2026 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea का 99 रुपये वाले प्लान में 2 दिनों तक चलता है।
  • Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं है।

Vodafone Idea तेजी से 5G के विस्तार पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

अगर आप Vodafone Idea ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके लिए वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है। Vi का यह एक डाटा ऐड ऑन पैक है, जिसके इस्तेमाल के लिए आपके फोन में पहले कोई प्लान एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं आती है। यहां हम आपको वोडाफोन आइडिया के 99 रुपये वाले प्लान और उसके फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान के फायदे

Advertisement

Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह एक ऐड ऑन डाटा पैक है जो कि 2 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि,  इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि इस प्लान का उपयोग करने के लिए आपके डिवाइस में पहले से टेलीकॉम प्लान एक्टिव होना चाहिए। इस प्लान के साथ कोई आउटगोइंग एसएमएस या कॉलिंग नहीं मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में 20GB प्रतिदिन के हिसाब से डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है और इस सीमा के खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

समान कीमत में एयरटेल भी इस प्रकार का प्लान प्रदान करता है।
 

Airtel का 99 रुपये वाला प्लान

Advertisement


Airtel के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह प्लान 2 दिन तक चलता है, हालांकि, इस प्लान की अपनी कोई वैधता नहीं होती है, इसलिए इसके रिचार्ज से पहले आपके फोन में कोई वैधता प्लान होना जरूरी है। यह डेली 20GB हाई स्पीड डाटा के बाद इंटरनेट की स्पीड को 64Kbps तक स्लो कर देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.