Vivo Z5i हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo Z5i Launched: वीवो ज़ेड5आई स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z5i का 8 जीबी रैम वेरिएंट किया गया है लॉन्च
  • वीवो ज़ेड5आई स्पेसिफिकेशन Vivo U3 से मिलते जुलते हैं
  • Vivo Z5i Sale चीन में हुई शुरू

Vivo Z5i Specifications: स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड5आई

Vivo Z5i Launched: वीवो ज़ेड5आई स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन दिखने में Vivo Z5 जैसा लगता है लेकिन वीवो ज़ेड5आई स्पेसिफिकेशन Vivo U3 से मिलते जुलते हैं। वीवो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। Vivo Z5i का केवल ही एक वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम से लैस है। याद करा दें कि वीवो यू3 के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। Vivo U3 के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन है, साथ ही यह फोन 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Vivo Z5i Price

वीवो ज़ेड5आई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,798 चीनी युआन (लगभग 18,300 रुपये) तय की गई है। Vivo Z5i स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, जेड ब्लू और ओनिक्स ब्लैक। चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी वीवो ज़ेड5आई के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी साझा नहीं की गई है।

याद करा दें कि Vivo U3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वीवो यू3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,100 रुपये) है। Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन को भारत में Vivo U20 नाम से उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है।
 

Vivo Z5i Specifications, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो ज़ेड5आई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) टीएफटी एलटीपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। वीवो ज़ेड5आई में दिए गए सेंसर्स की बात करें तो एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.15x76.47x8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
Advertisement
 

Vivo Z5i Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो ज़ेड5आई के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.78 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/ 2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Z5i, Vivo Z5i price, Vivo Z5i specifications, Vivo U3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.