Vivo Z5 में होगा स्नैपड्रगैन 712 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा

Vivo Z5 हैंडसेट के कई टीज़र पोस्टर ज़ारी हुए हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा स्मूथ गेमिंग सेशन के लिए मल्टी-टर्बो सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 15:13 IST
ख़ास बातें
  • 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा वीवो ज़ेड5
  • वीवो ज़ेड5 के तीन कलर वेरिएंट की तस्वीरें हो चुकी हैं सार्वजनिक
  • 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा Vivo Z5
Vivo Z5 को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अब तक कंपनी द्वारा अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए कई टीज़र्स जारी किए जा चुके हैं। नए टीज़र पोस्टर से पुष्टि हुई है कि इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा और यह 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने की जानकारी दी गई है जिसके बारे में एक दिन पहले ही पता चला था। फोन को टीना पर लिस्ट किए जाने से लगभग सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं और रेंडर्स से डिज़ाइन का भी खुलासा हो चुका है।

Vivo ने वीबो पर वीवो ज़ेड5 हैंडसेट के कई टीज़र पोस्टर ज़ारी किए हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा स्मूथ गेमिंग सेशन के लिए मल्टी-टर्बो सपोर्ट होगा। एक अलग टीज़र पोस्टर से पता चला है कि फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा हैंडसेट 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। वीवो ज़ेड5 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 4,500 एमएएच की बैटरी होने का भी पोस्टर आ चुका है। इसके अलावा फोन 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

वीवो ज़ेड5 के आधिकारिक रेंडर्स से पता चला था कि यह ग्रीन, ब्लू और व्हाइट रंग में आएगा। वीवो ज़ेड5 में तीन रियर कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। फोन में पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जो हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की ओर इशारा है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है।

गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले सामने आई टीना लिस्टिंग में वीवो ज़ेड5 में 6.38 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल का ज़िक्र था। 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज का भी ज़िक्र था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.