Vivo Z3 से उठा पर्दा, दो रियर कैमरे वाले फोन में हैं कई खूबियां

वीवो ने Vivo V11 और Vivo Z3i के बाद अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z3 को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको वीवो जेड3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 18:41 IST
ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है Vivo Z3
  • वीवो जेड3 की शुरुआती कीमत 1,598 चीनी युआन है
  • स्नैपड्रैगन 670 और स्नैपड्रैगन 710 दो प्रोसेसेर वेरिएंट में मिलेगा Vivo
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo V11 और Vivo Z3i के बाद अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z3 को लॉन्च कर दिया है। वीवो जेड3 को तीन अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Vivo Z3 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। वीवो के अन्य हैंडसेट की तरह वीवो जेड3 में जोवी स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट रहेगा। लाइटिंग और सेल्फ-पोर्ट्रेट शॉट को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेल्फी फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि फिलहाल Vivo Z3 को चीन में लॉन्च किया गया है।
 

Vivo Z3 की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो जेड3 की कीमत 1,598 चीनी युआन (लगभग 16,900 रुपये) है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है। स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर वाले वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस वेरिएंट का दाम 1,898 चीनी युआन (लगभग 20,100 रुपये) है। स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट वाला जेड3 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा, इसका दाम 2,298 चीनी युआन (लगभग 24,400 रुपये) है। Vivo Z3 के सभी वेरिएंट Vivo ऑनलाइन स्टोर पर बेचे जाएंगे।
Advertisement
 

Vivo Z3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो जेड3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6.3 इंच (1080 x 2280 पिक्सल) का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 है। Vivo Z3 V1813BA स्मार्टफोन में  स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम है। Vivo Z3 V1813DA में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। फोन में जान फूंकने के लिए इसमें 3,315 एमएएच की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, एफ/2.0 अर्पचर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4 जी वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.97x75.63x8.1 मिलीमीटर है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Z3, Vivo Z3 specifications, Vivo Z3 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.