Vivo Z1 Pro भारत में 3 जुलाई को होगा लॉन्च

Vivo Z1 Pro को भारत में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के बारे में जानें।

Vivo Z1 Pro भारत में 3 जुलाई को होगा लॉन्च

Vivo Z1 Pro भारत में 3 जुलाई को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं
  • 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा Vivo Z1 Pro
  • Vivo Z1 Pro के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन
Vivo ने इस बात को कंफर्म किया है कि Vivo Z1 Pro को भारत में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर Vivo Z1 Pro के लिए बने आधिकारिक टीज़र पेज़ पर लॉन्च तारीख को लिस्ट कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Vivo Z1 Pro के टीज़र पेज़ से भी लॉन्च तारीख का पता चला है। फ्लिपकार्ट आगामी Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन के लिए रिटेल पार्टनर होगा। Vivo Z1 Pro भारत में कंपनी की ज़ेड-सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन होगा।

Vivo ने सोशल मीडिया पर आगामी Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। कंपनी की सोशल मीडिया टीम लोगों को इस बात की जानकारी दे रही है कि वीवो ज़ेड1 प्रो को भारत में 3 जुलाई को लॉन्च जाएगा। वीवो इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके Vivo Z1 Pro की लॉन्च तारीख की जानकारी साझा की गई है।

जैसा कि हमने पहले बताया कि कंपनी की वेबसाइट और साथ ही फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन के लिए बने टीज़र पेज़ पर पर लॉन्च तारीख को लिस्ट किया गया है। वीवो के अनुसार, Vivo Z1 Pro भारत में पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। फोन के आधिकारिक टीज़र पेज़ पर कई बेंचमार्क लिस्ट हैं जो इस बात की ओर संकेत दे रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर ने स्नैपड्रैगन 710 और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से बेहतर स्कोर किया है।

फोन में 32 मेगापिक्सल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी ने साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि Vivo Z1 Pro में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी।

Vivo Z1 Pro की कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठना अभी बाकी है। आधिकारिक लॉन्च में अब ज्यादा समय शेष नहीं है ऐसे में आधिकारिक जानकारी के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »