Vivo Z1 Pro, Redmi Y3, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले 'किफायती' स्मार्टफोन

32 Megapixel Selfie Camera Smartphones: 15,000 रुपये के बजट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 17:20 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों से लैस है Infinix S4
  • 3,500 एमएएच की बैटरी है टेक्नो फैंटम 9 में
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस

Vivo Z1 Pro, Redmi Y3, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले 'किफायती' स्मार्टफोन

32 Megapixel Selfie Camera Smartphones: 15,000 रुपये के बजट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि भारतीय मार्केट में 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में कौन-कौन से 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आपको Vivo, Infinix, Tecno, Redmi और Honor जैसी हैंडसेट निर्माता कंपनियों के हैंडसेट आसानी से मिल जाएंगे। हम साफ कर दें कि ये 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।
 

Vivo Z1 Pro

वीवो ज़ेड1 प्रो को इस माह के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है। वीवो ज़ेड1 प्रो 32 मेगापिक्सल के "इन-डिस्प्ले" (होल पंच) सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है।
Advertisement


इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू। आपके बजट में इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट ही आएगा।
Advertisement

वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

यह भी पढ़ें- Vivo Z1 Pro का रिव्यू
Advertisement

इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Tecno Phantom 9

टेक्नो फैंटम 9 को इस माह के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। टेक्नो फैंटम 9 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी फ्लैश, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डॉट नॉच डिस्प्ले शामिल है। भारत में टेक्नो फैंटम 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है।
Advertisement

टेक्नो फैंटम 9 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डॉट नॉच डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। टेक्नो फैंटम 9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, इसमें अपर्चर एफ/ 1.85 वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। टेक्नो फैंटम 9 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.52x75.3x7.85 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है।
Advertisement
 

Infinix S4

इनफिनिक्स एस4 को इस साल मई में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स एस4 की कीमत 8,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन नेब्यूला ब्लू, स्पेस ग्रे और ट्विलाइट पर्पल रंग में उपलब्ध होगा।

इनफिनिक्स एस4 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।  फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

यह भी पढ़ें- Infinix S4 का रिव्यू

फोन में तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Redmi Y3

रेडमी वाई3 को अप्रैल में  भारतीय बाजार में उतारा गया था। रेडमी वाई सीरीज़ का यह फोन सेल्फी के दीवानों के लिए बना है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी वाई3 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रेडमी वाई 3 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है।

रेडमी वाई3 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi Y3 का रिव्यू

रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबालइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ऑटो एचडीआर और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Honor 20i

हॉनर 20आई को पिछले महीने जून में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। हॉनर 20आई एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 और हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है। हॉनर 20आई की कीमत 14,999 रुपये है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

डुअल-सिम (नैनो) वाले हॉनर 20आई में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। नए हॉनर हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी51एमपी4 इंटिग्रेटेड है। फोन में जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर भी है। यानी गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 20i में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एचडीआर सपोर्ट वाला एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। लेकिन यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Z1 Pro, Redmi Y3, Honor 20i, Tecno Phantom 9, Infinix S4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.