Vivo Y93 लॉन्च से पहले भारत में लिस्ट

हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो भारत में Vivo Y93 को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Vivo Y93 को लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2018 17:37 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा Vivo Y93
  • 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा Vivo Y93
  • Vivo Y93 में होंगे दो रियर कैमरे

Vivo Y93 लॉन्च से पहले भारत में लिस्ट

हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो भारत में Vivo Y93 को लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि, नवंबर माह के शुरुआत में Y93 को चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाला वीवो वाई93 चीन में लॉन्च हुए मॉडल से मिलता जुलता नहीं होगा। पिछले सप्ताह कंपनी ने चीन में Vivo Y93s स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया था। हाल ही में कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Vivo Y93 को लिस्ट कर दिया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo Y93 में एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे होंगे।
 

Vivo Y93 की भारत में संभावित कीमत

वाई93 की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। चीनी मार्केट में Vivo Y93 को नवंबर माह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। चीन में हैंडसेट की कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 15,300 रुपये) है। पिछले सप्ताह कंपनी ने चीन में Y93s को उतारा था। इस डिवाइस की कीमत 1,698 चीनी युआन (लगभग 17,300 रुपये) है।
Advertisement
 

Vivo Y93 के भारत में स्पेसिफिकेशन

वीवो ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Vivo Y93 को लिस्ट कर दिया है, लेकिन कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन स्टारी ब्लैक और पर्पल रंग में आ सकता है। वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से मिलते जुलते नहीं होंगे। डुअल सिम वीवो वाई93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस4.5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Vivo Y93  में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी जाएगी।

बता दें कि चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई93 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। Vivo Y93 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बता दें कि, चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है। Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1580 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.