Vivo Y91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की सेल शुरू

Vivo Y91 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को क्रोमा पर 8,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। क्रोमा की साइट पर इस फोन का सिर्फ ब्लैक वेरिएंट लिस्ट हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2019 19:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई91
  • वीवो वाई91 का 2 जीबी रैम वेरिएंट हाल ही में हुआ था सस्ता
Vivo Y91 को भारत में जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इस वक्त फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला एक मात्र वेरिएंट उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी ने क्रोमा की ई-कॉमर्स साइट पर 3 जीबी रैम वेरिएंट चुपचाप लिस्ट कर दिया है। चौंकाने वाली बात है कि Vivo Y91 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत और Vivo Y91 के 2 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में कोई अंतर नहीं है। याद रहे कि हाल ही में कीमत में कटौती के बाद Vivo Y91 के 2 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 8,990 रुपये हो गया था।
 

Vivo Y91 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम

Vivo Y91 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को क्रोमा पर 8,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। क्रोमा की साइट पर इस फोन का सिर्फ ब्लैक वेरिएंट लिस्ट हुआ है। अब जब 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत एक ही बताई गई है तो आने वाले दिनों में वीवो वाई91 के 2 जीबी रैम वेरिएंट का दाम और सस्ता होने की पूरी उम्मीद है। याद रहे कि वीवो वाई91 का 2 जीबी रैम वेरिएंट सबसे पहले मार्च महीने में सस्ता हुआ था। इसके बाद हाल ही में इसका दाम फिर कम किया गया।
Advertisement
 

Vivo Y91 के 3 जीबी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

ज़्यादा रैम के अलावा नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन वीवो वाई91 के 2 जीबी रैम मॉडल वाले ही हैं। वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 3 जीबी दिए गए हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

एआई से लैस कैमरे स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन कैपचर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी कैमरे का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

डुअल-सिम Vivo Y91 (नैनो+नैनो) 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास, जीपीएस और वाई-फाई 2.4जी के साथ आता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। वीवो वाई91 में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 75.09 x 8.28 x 155.11 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो वाई91 को ओसियन ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32एमबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y91, Vivo Y91 Price, Vivo Y91 Specifications, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.