Vivo Y90 लॉन्च हुआ भारत में, 6,990 रुपये में बिकेगा

Vivo Y90 में हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 14:28 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई90 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है
  • वीवो वाई90 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Vivo Y90 की बैटरी 4,030 एमएएच की है

Vivo Y90 की भिड़ंत रियलमी सी2 और रेडमी 7ए जैसे हैंडसेट से

Vivo Y90 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अभी एक दिन पहले ही वीवो के इस फोन को पाकिस्तानी मार्केट में उतारा गया था। अब वीवो अपने इस बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस किफायती एंड्रॉयड फोन में वाटरड्रॉप नॉच है। याद रहे कि वीवो ने इस महीने ही भारतीय मार्केट में अपने वीवो ज़ेड1 प्रो हैंडसेट को भी उतारा था। कंपनी की वाई सीरीज़ का यह लेटेस्ट फोन मार्केट में वीवो के सबसे किफायती फोन में से एक है। कंपनी ने बताया है कि वीवो वाई90 को कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाया जाएगा।
 

वीवो वाई90 की भारत में कीमत

वीवो वाई90 को 6,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। वीवो के मुताबिक, वीवो वाई90 की बिक्री 27 जुलाई से शुरू होगी। यह नामी ई-कॉमर्स साइट के अलावा वीवो के पार्टनर ऑफलाइन स्टोर में बिकेगा।

Vivo का कहना है कि वीवो वाई90 फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाले कंपनी की वाई सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है।
 

Vivo Y90 specifications

डुअल-सिम वीवो वाई90 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) मल्टी-टच डिस्प्ले है। इसमें हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। वीवो वाई90 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,030 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.