Vivo Y89 है 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

Vivo Y89 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 11:30 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई89 की बैटरी 3,260 एमएएच की है
  • 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Vivo Y89
  • Vivo Y89 में डिस्प्ले नॉच है

Vivo Y89 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Vivo ने चुपचाप Vivo Y89 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और इसकी बिक्री AliExpress पर शुरू भी हो गई है। Vivo Y89 को दो रंग में उपलब्ध कराया गया है। यह स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 6.26 इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3,260 एमएएच बैटरी के साथ आता है। याद रहे कि कंपनी ने बीते हफ्ते ही घरेलू मार्केट में Vivo Z3i Standard Edition स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल कंपनी ने Vivo Y89 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। आइए अब आपको Vivo Y89 की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की जानकारी देते हैं।
 

Vivo Y89 की कीमत और उपलब्धता

वीवो वाई89 को चीनी मार्केट में 1,598 चीनी युआन (करीब 16,700 रुपये) में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को ऑरोरा पर्पल और ब्लैक गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Vivo Y89 में डिस्प्ले नॉच है और निचले हिस्से पर बेज़ल बेहद ही पतला है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। पावर और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन के दायें किनारे पर हैं।
 

Vivo Y89 स्पेसिफिकेशन

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo Y89 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट के साथ आता है।

Vivo Y89 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वर्टिकल पोज़ीशन में। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। साथ में फ्लैश भी मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यूज़र प्रोफेशनल मोड, पनोरमा, ब्यूटी, एआर शूट, बैकलाइट फोटो, ब्लर फोटो, स्लो मोशन, फिल्टर और अन्य फीचर का भी मज़ा ले पाएंगे।

वीवो वाई89 की बैटरी 3,260 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 2.4 जी/5.8जी, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट, फेसियल रिकग्निशन, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फोटोसेंसेटिव सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 149.3 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y89, Vivo Y89 Price, Vivo Y89 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  2. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  5. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  7. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.