Vivo Y83 Pro के भारत में लॉन्च किए जाने की खबर

Vivo Y83 Pro को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर सामने आ रही है। वीवो वाई83 प्रो के लॉन्च होने की जानकारी महेश टेलीकॉम (मुंबई मोबाइल रिटेलर) ने दी है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 20 अगस्त 2018 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y83 का अपग्रेड वर्जन है Vivo Y83 Pro
  • 15,990 रुपये है Vivo Y83 Pro की कीमत
  • वीवो वाई83 प्रो में मिलेंगे दो रियर कैमरे
Vivo Y83 Pro को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर सामने आ रही है। वीवो वाई83 प्रो के लॉन्च होने की जानकारी महेश टेलीकॉम (मुंबई मोबाइल रिटेलर) ने दी है। 6 सितंबर को कंपनी एक इवेंट का आयोजन करेगी। उम्मीद है कि इस इवेंट में Vivo V11 को लॉन्च किया जा सकता है। वीवो वी11 के लॉन्च से पहले कंपनी ने Vivo Y83 के अपग्रेड वर्जन वीवो वाई83 प्रो को लॉन्च कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y83 Pro के स्पेसिफिकेशन वीवो वाई83 से काफी मिलते जुलते हैं। हालांकि,वीवो वाई83 प्रो के कैमरा में बदलाव किया गया है। Vivo Y83 एक रियर कैमरा के साथ आता है वहीं इसका अपग्रेड वर्जन Vivo Y83 Pro दो रियर कैमरे के साथ मिलेगा। भारत में वीवो वाई83 प्रो की कीमत Vivo Y83 की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा है।
 

Vivo Y83 Pro की भारत में कीमत

महेश टेलीकॉम (मुंबई मोबाइल रिटेलर) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Vivo Y83 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। ट्वीट में नए स्मार्टफोन की कीमत के बारे में भी बताया गया है। महेश टेलीकॉम के मुताबिक, Vivo Y83 Pro की कीमत 15,990 रुपये है। गौरतलब है कि इस साल जून 2018 में लॉन्च हुए Vivo Y83 की कीमत 14,990 रुपये है।
 

Vivo Y83 Pro के स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y83 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। वीवो वाई83 प्रो में 6.22 इंच की एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले 2.0 है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आएगा। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि वीवो का यह स्मार्टफोन कौन से चिपसेट के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y83 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.