Vivo Y78 5G फोन 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ NCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट!

Vivo Y सीरीज का यह हैंडसेट, जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, एक 5G फोन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y78 5G को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया है।
  • फोन में 5000mAh की बैड़ी बैटरी होगी।
  • चार्जिंग के लिए यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आ सकता है।

Vivo Y78 5G को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया है।

Vivo की ओर से Vivo Y78 5G अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसे ताइवान की एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ पता चलता है। Vivo Y78 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है और इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा भी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में कई और स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। डिटेल्स नीचे दी जा रही हैं। 

Vivo Y78 5G को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया है। यह फोन नेशनल कम्युनिकेशंस कमिशन (NCC) पर स्पॉट किया गया है जिसका खुलासा मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट में किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि फोन में 5000mAh की बैड़ी बैटरी होगी। इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। चार्जिंग के लिए यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा यहां पर फोन की लाइव इमेज भी शेयर की गई हैं। 

Vivo Y सीरीज का यह हैंडसेट, जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, एक 5G फोन होगा। फोन का डिजाइन काफी स्लीक है। इसके रियर में तीन कैमरा देखे जा सकते हैं। हालांकि रिंग्स केवल दो ही हैं। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले बताया गया है। फ्रंट में यह पंचहोल कटआउट के साथ आता है जो कि सेंटर में दिया गया है। इस कटआउट में ही फोन का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। इसके अलावा, इस फोन के बारे में अभी और स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं लग पाया है। 

Vivo की ओर से Vivo Y78 5G की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कहा जा रहा है कि कंपनी Vivo Y78+ भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों फोन एक साथ रिलीज किए जा सकते हैं। Vivo Y78+ का डिजाइन भी कथित तौर पर इसी से मिलता बताया गया है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट, 12 जीबी रैम और Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  4. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  5. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  10. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.