Vivo Y77t आया 12GB RAM, Dimensity प्रोसेसर के साथ यहां नजर, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

Vivo Y77t में मीडियाटेक MT6855 प्रोसेसर और 12GB RAM दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y77t में 12GB RAM दी जाएगी।
  • Vivo Y77t में मीडियाटेक MT6855 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y77t ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा।

Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर एक नया Y-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, जिसे Vivo Y77t कहा जा सकता है। Google सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट और प्ले कंसोल में पहली बार स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2278A के साथ नजर आया है। खास बात यह है कि मॉडल नंबर अन्य Vivo स्मार्टफोन के साथ भी जुड़ा हुआ है। V2278A मॉडल नंबर Vivo Y78 और Vivo Y78m का भी है। वहीं Vivo Y78 पहले ही ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है। हालांकि Vivo Y78m, जो कि मई में प्ले कंसोल पर नजर आया था अभी तक नहीं आया है। Vivo Y77t की प्ले कंसोल लिस्टिंग के जरिए कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।


Vivo Y77t गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग


प्ले कंसोल लिस्टिंग में उपलब्ध Vivo Y77t की इमेज से पता चला है कि इसमें एक कर्व्ड ऐजेस वाला डिस्प्ले है जिसमें एक सेंट्रड पंच-होल है। लिस्टिंग के अनुसार, डिस्प्ले 1080 x 2388 पिक्सल फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो Vivo Y77t में मीडियाटेक MT6855 चिप है, जिसमें 2.2GHz पर काम करने वाला 2 x ARM Cortex-A78 CPU, 2.0GHz पर क्लॉक करने वाला 6 x ARM Cortex-A55 और IMG BMX 8-256 950MHz GPU है। इन जानकारी से पता चला है कि Vivo Y77t में Dimensity 7020 चिपसेट से लैस है। लिस्टिंग से आगे पता चला है कि Vivo Y77t 12GB RAM से लैस होगा और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। हालांकि, इसमें फोन के कैमरे, बैटरी या फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Vivo Y78 में भी समान फीचर्स हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y78 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा होगा। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी।। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि Vivo Y77t किन बाजारों में उपलब्ध होगा और लॉन्च तारीख क्या है। प्ले कंसोल पर नजर आने वाला स्मार्टफोन जल्द ही आधिकारिक तौर पर पेश हो जाएंगे।
Advertisement

   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.