50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Vivo Y77e t1 वर्जन लॉन्च, कम कीमत में दमदार फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Vivo Y77e (t1 वर्जन) की कीमत 1,799 Yuan यानी कि 21,050 रुपये है। यह Crystal Black, Crystal Powder (Pink), और Summer Listening to the Sea (blue) कलर्स में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y77e (t1 वर्जन) में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Vivo Y77e (t1 वर्जन) की कीमत 1,799 Yuan यानी कि 21,050 रुपये है।
  • Vivo Y77e (t1 वर्जन) में Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है।
Vivo ने बीते सप्ताह चीन में Vivo Y77e मिड-रेंज फोन को पेश किया। अब Vivo की चीनी वेबसाइट पर Vivo Y77e (t1 वर्जन) नाम का फोन लिस्ट किया गया है। स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों एक दूसरे से काफी मिलते हैं। हालांकि दोनों फोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि Y77e (t1 वर्जन) में ज्यादा बेहतर प्राइमेरी कैमरा है। वीवो Y77e 3 कॉन्फिगरेशन में आता है, लेकिन इसका t1 वर्जन सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में है। आइए वीवो k
 

Vivo Y77e (t1 वर्जन) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस Vivo Y77e (t1 वर्जन) में 6.58 इंच की  IPS LCD वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ 1080 x 2408 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 20.07:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो है। कैमरा की बात की जाए तो Y77e (t1 वर्जन) के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा औऱ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसकी तुलना में नॉर्मल Y77e में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ड्यूल कैमरा सिस्टम है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB  इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement
 

Vivo Y77e (t1 वर्जन) की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y77e (t1 वर्जन) की कीमत 1,799 Yuan यानी कि 21,050 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Crystal Black, Crystal Powder (Pink), और Summer Listening to the Sea (blue) कलर्स में उपलब्ध होगा। इसकी तुलना में, Y77e तीन वेरिएंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में आता है। इनमें से सिर्फ 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,699 युआन यानी कि रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y77e

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.